Iran Israel US War: खामेनेई की मौत के बाद ईरान को मिला अंतरिम सुप्रीम लीडर, अली रेजा अराफी इन पदों की संभाल चुके जिम्मेदारियां

खामेनेई की मौत के बाद ईरान को मिला अंतरिम सुप्रीम लीडर, अली रेजा अराफी इन पदों की संभाल चुके जिम्मेदारियां
अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला किया, जिसमें वहां के सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद अब देश को नया अंतरिम सुप्रीम लीडर मिल गया है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला किया, जिसमें वहां के सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद अब देश को नया अंतरिम सुप्रीम लीडर मिल गया है। ईरान ने वरिष्ठ धर्मगुरु अयातुल्लाह अली रेजा अराफी को नियुक्त किया गया है। मिडिल ईस्ट में मौजूदा हालातों को देखते हुए उन्हें अंतरिम नेतृत्व परिषद में एक धर्मविद (जुरिस्ट) सदस्य बनाया गया है। अराफी इस परिषद की जिम्मेदारियां जब तक संभालेंगे, तब तक देश को नया सुप्रीम लीडर नहीं मिल जाता है।

इन पदों की संभाल चुके जिम्मेदारियां

खामेनेई के नेतृत्व के समय अली रेजा अराफी ने कई पदों की जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। ईरान के संविधान के मुताबिक, अंतरिम परिषद में राष्ट्रपति, चीफ जस्टिस और गार्जियन काउंसिल का एक धर्मगुरु को शामिल किया जाता है। खामेनेई की मौत होने के बाद अब यही काउंसिल अहम फैसले करेगी। नए सर्वोच्च लीडर का अंतिम निर्णय विशेषज्ञों की सभा करने वाली है। यह 88 सदस्यों का धर्मिक निकाय है, जिसके पास ईरान की राजनीतिक व्यवस्था, सेना और अहम संस्थानों पर अंतिम अधिकार होता है।

कौन हैं अली रेजा अराफी?

अंतरिम सुप्रीम लीडर का जन्म 1959 में हुआ था। वे ईरान की धार्मिक व्यवस्था में एक प्रभावशाली और वरिष्ठ व्यक्तित्व माने जाते हैं। मौजूदा समय में वे असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त है। उन्हें साल 2019 में गार्डियन काउंसिल के सदस्य भी चुना गया था। यह वहीं संस्थान होती है, जो चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की जांच करती है। साथ ही संसद द्वारा पारित किए जाने वाले कानूनों की समीक्षा भी करती है। इसके साथ ही वे पूरे ईरान के इस्लामी मदरसा (सेमिनरी) व्यवस्था के चीफ भी होते हैं।

अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी की अध्यक्षता भी अंतरिम सुप्रीम लीडर कर चुके हैं। ये यूनिवर्सिटी ईरान और विदेशों से धर्मगुरुओं को प्रशिक्षण देने वाली होती है। धार्मिक रूप से यह संस्था सम्मानित हैं।

Created On :   1 March 2026 6:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story