Israel Iran War: खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, इजराइल-अमेरिका को दी हमलें रोकने की नसीहत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइल और अमेरिका के ताबड़तोड़ हमलों से ईरान में कोहराम मच गया है। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला खामेनेई समेत कई लोगों की मौत के बाद मीडिल ईस्ट दहल उठा है। हालांकि, इसके बावजूद ईरान पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने खामेनेई की मौत पर दुख व्यक्त किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरानी सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या पर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
यह भी पढ़े -इजराइल-ईरान युद्ध में अमेरिका के कूदने पर रूस का तंज, ट्रंप के 'शांति दूत' बनने की इमेज को बताया ढोंग
खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यह हत्या मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून की घोर अवहेलना करते हुए की गई थी। उन्होंने कहा कि रूस में खामेनेई को एक उत्कृष्ट राजनेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने रूस और ईरान के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके साथ ही पुतिन ने पेजेशकियन से खामेनेई के रिश्तेदारों और प्रियजनों के साथ-साथ ईरान की सरकार और लोगों के प्रति अपनी हार्दिक सहानुभूति और समर्थन व्यक्त करने के लिए भी कहा है।
सुप्रीम नेता खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने अमेरिका और इजरायल से बदला लेने की कसम खाई है। ईरान के सबसे ताकतवर लोगों में से एक, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी ने अमेरिका के दिल में चाकू घोपने की बात कही। उन्होंने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ और जवाबी कार्रवाई का वादा करते हुए कहा, 'हमारी सेना का रिएक्शन और भी ज्यादा मजबूत होगा। उन्हें पता होना चाहिए कि वे बस हमला करके भाग नहीं सकते।'
यह भी पढ़े -एक सोच और अमेरिका-रूस समेत 60 से अधिक देश शामिल, लोकसभा अध्यक्ष ने किया संसदीय मैत्री समूहों का गठन
रूसी विदेश मंत्रालय ने दी ये नसीहत
वहीं, रूस के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका-इजरायल को हमले रोक कर बातचीत की हिदायत दी है। साथ ही इसे बिना उकसावे के की गई कार्रवाई भी बताया। रूस ने कहा कि स्थिति को राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान की राह पर वापस लाया जाना चाहिए। रूस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सिफारिश की है कि वह इन घटनाओं का निष्पक्ष आकलन करें।
Created On :   1 March 2026 5:44 PM IST













