Iran-Israel War: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद नेतन्याहू का बड़ा बयान, ट्रंप ने भी की खबर की पुष्टि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई सिहत परिवार के 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। ईरानी मिडिया के अलावा इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खामेनेई की मौत की पुष्टि की है। इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली मीडिया ने भी यही बात दोहराई है। तो चलिए जानते हैं नेतन्याहू और ट्रंप ने खामेनेई की मौत पर क्या कहा है?
यह भी पढ़े -हमलों के बीच भारत ने ईरान और इजरायल के नेताओं से की बात, यूरोपीय देशों ने बुलाई आपात मीटिंग, जानिए क्या लिया निर्णय?
नेतन्याहू का बड़ा बयान
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि आज हमने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में शामिल कई बड़े नेताओं को मार गिराया है और हम इस सरकार की कई जगहों को टारगेट करते रहेंगे। हमने उस जगह को टारगेट किया है जहां खामेनेई थे।
उन्होंने आगे कहा कि यह तानाशाह अब नहीं रहा। आज सुबह हमने अयातुल्लाह सरकार के बड़े अधिकारियों, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडरों और न्यूक्लियर प्रोग्राम के बड़े लोगों को खत्म कर दिया, और हम ऐसा करते रहेंगे। अगले कुछ दिनों में, हम आतंकी सरकार के हजारों और ठिकानों को निशाना बनाएंगे।
यह भी पढ़े -खामेनेई समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत के बाद देश में हलचल, ईरानी मीडिया ने की पुष्टि, नए सुप्रीम लीडर को लेकर बढ़ी हलचल
ट्रंप ने क्या कहा?
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। उन्होंने उन्हें दुनिया के सबसे निर्दयी नेताओं में से एक बताया। ट्रंप ने कहा कि यह घटना ईरान के आम लोगों के लिए इंसाफ है और उन अमेरिकियों व अन्य लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें उनके शासन में नुकसान उठाना पड़ा।
ट्रंप ने दावा किया कि खामेनेई अमेरिका की खुफिया एजेंसियों और नई ट्रैकिंग तकनीक से नहीं बच सके। उनके अनुसार यह कार्रवाई इजरायल के साथ मिलकर की गई। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान में ईरान के कुछ और बड़े अधिकारी भी मारे गए।
उन्होंने इस पल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अब ईरान की जनता के पास अपने देश को बदलने का बड़ा अवसर है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड और सुरक्षा बलों के कुछ लोग सजा से बचने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना था कि अभी उन्हें छूट मिल सकती है, लेकिन आगे चलकर उन्हें कड़ी सजा का सामना करना पड़ेगा।
Created On :   1 March 2026 10:39 AM IST













