Iran-Israel War: स्टडी टूर के लिए गए थे, अब भारत लौटना मुश्किल, पुणे के 84 MBA छात्र-4 शिक्षक, ठाणे के 23 लोग दुबई में फंसे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव का असर हवाई यात्रा पर साफ दिख रहा है। कई उड़ानें रद्द हो गई हैं। इसी वजह से पुणे के एक कॉलेज के छात्र और महाराष्ट्र के कुछ लोग दुबई में फंसे हुए हैं। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन एयरस्पेस बंद होने से वह अभी भारत नहीं लौट पा रहे हैं। प्रशासन उनकी वापसी के लिए लगातार कोशिश कर रहा है।
यह भी पढ़े -'उनकी शर्मनाक मौत और उनके कई नियुक्त सहयोगियों...' खामेनेई की मौत पर ईरान के पूर्व प्रिंस ने अमेरिका से दिया कड़ा संदेश
दुबई में रुके एमबीए छात्र और शिक्षक
पुणे के एक बिजनेस कॉलेज के 84 एमबीए छात्र और 4 शिक्षक स्टडी टूर पर दुबई गए थे। कुछ छात्रों को शनिवार और बाकी को रविवार को लौटना था। लेकिन अचानक फ्लाइट रद्द हो गई। कॉलेज ने बताया कि सभी लोग बुर दुबई के एक होटल में ठहरे हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं। कॉलेज प्रशासन सरकार से संपर्क में है और जैसे ही उड़ानें शुरू होंगी, सभी को वापस लाया जाएगा।
यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट की जंग पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, भारत सरकार से सवाल पूछते हुए अंतरराष्ट्रीय रुख को लेकर मांगा जवाब
ठाणे के 23 लोग भी नहीं लौट पाए वापस
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के 23 लोग भी दुबई में फंसे हैं। इनमें 12 बुजुर्ग शामिल हैं। ये लोग घूमने के लिए दुबई गए थे और रविवार को लौटने वाले थे। लेकिन एयरस्पेस बंद होने की वजह से उनकी यात्रा रुक गई है। अधिकारियों का कहना है कि हालात सामान्य होते ही सभी को सुरक्षित भारत लाया जाएगा।
भारत में सीसीएस की बौठक
मिडिल ईस्ट में भीषण तनाव जारी है। ईरान और इजरायल-अमेरिका मिल कर एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। इस तनावपूर्ण स्थिति के बीच कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की मीटिंग कल शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें वेस्ट एशिया में बदलते हालात का रिव्यू किया गया। जानकारी के मुताबिक, बैठक करीब 3 घंटे तक चली।
Created On :   2 March 2026 9:48 AM IST












