US-Israel Iran War: हिंसक झड़पों के बीच अमेरिका में पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा निरस्त करने की उठी मांग, कराची में तोड़फोड़

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका में पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा और ग्रीन कार्ड निरस्त करने की मांग उठने लगी है। यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान में हमला किया, जिसमें ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। इसके बाद पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देशों में विरोध विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। उनकी मौत को लेकर पाकिस्तानियों ने इस्लामाबाद में स्थिति अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ की। इस मामले में अमेरिकी रूढ़िवादी (कंजरवेटिव) कार्यकर्ताओं ने यह मांग की है।
यह भी पढ़े -इजरायल-ईरान के साथ अब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हमले तेज, इस्लामाबाद के कई एयरबेस को टारगेट करने का दावा
हिंसक प्रदर्शन और झड़पें
न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, लॉरा लूमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विदेश मंत्री मार्को रूबियों को टैग करते हुए कहा, "अमेरिकी विदेश विभाग को पाकिस्तानियों के सभी वीजा और ग्रीन कार्ड भी जब तक संभव हो, निलंबित कर देने चाहिए।" उनकी यह मांग पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास परिसर में हुई हिंसक प्रदर्शन और झड़पों के बाद की है। उन्होंने दावा किया पाकिस्तान में खामेनेई की मौत से नाराज 6 प्रदर्शनकारियों की मौत भी हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। ये लोग दूतावास में कड़ी सुरक्षा परिसर में घुसने का प्रयाश कर रहे थे।
यह भी पढ़े -इजरायल-ईरान युद्ध लगातार तीसरे दिन विमान परिचालन में रुकावट के चलते एयरलाइन स्टॉक्स फिसले
दोबारा घुसने का प्रयास
लॉरा लूमर ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज दोपहर को दोबारा घुसने का प्रयास किया गया। इस दौरान गोलीबारी की गई, जिसमें उनकी जान चली गई है। उनका कहना है, "ईरान पर अमेरिकी हमलों के बदले के रूप में दूतावास पर कब्जा करने की कोशिश करने के बाद पाकिस्तान में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर तैनात अमेरिकी मरीन की ओर से पाकिस्तानी आतंकवादियों को मौके पर ही गोली मार दी जा रही है।"
हालांकि जिस घटना की अमेरिका कार्यकर्ता ने जिक्र किया है, जिसमें हताहतों की संख्या या गोलीबारी की पुष्टि नहीं हुआ हैं। यह भी साफ नहीं हो पाया कि यह कार्रवाई अमेरिकी मरीन की ओर से की गई या स्थानीय पाकिस्तानी पुलिस ने इसे अंजाम देने का काम किया है।
Created On :   2 March 2026 12:26 PM IST













