US-Israel Iran War: क्या दुबई खंडहर में तब्दील? हमले के दूसरे दिन ईरान ने कई हथियारों से किया हमला, UAE रक्षा मंत्रालय ने किया बड़ा दावा

डिजिटल डेस्क, दुबई। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर शुरुआत में हमला किया था। इसके जवाब में ईरान ने भी कई देशों में बनाए गए अमेरिका बेस में हमला किया है। जिसमें दुबई भी शामिल है। यह दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में गिना जाता है। उसने ईरान हमलों के दौरान अपनी सुरक्षा क्षमता का सबसे बड़ा इम्तिहान देखा है। वहीं, अगर ईरान अपनी प्लानिंग के हिसाब से हमला करता तो इसे भारी तबाही झेलनी पड़ सकती थी।
यह भी पढ़े -इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच दुबई में फंसे कई सेलेब्स, सरकार से लगाई गाइडेंस और सपोर्ट की गुहार
इन देशों के नागरिक हुए घायल
अलीज टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस हमलों में अब तक तीन लोगों की मौत हुई है। जिसमें पाकिस्तानी, नेपाली और बांग्लादेशी प्रवासी शामिल है। इसके अलावा 58 नागरिकों घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है। इन घायलों में एमिराती, मिस्री, इथियोपियाई, फिलीपीनो, पाकिस्तानी, ईरानी, भारतीय, बांग्लादेशी, श्रीलंकाई, अजरबैजानी, यमनी, यूगांडाई, इरिट्रियन, लेबनानी और अफगान के लोग बताए गए हैं।
इन हमलों के दूसरे दिन यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम पर सबसे ज्यादा दबाव देखने के मिला। यूएई रक्षा बलों ने बड़ी संख्या में प्रोजेक्टाइल इंटरसेप्ट किए-20 बैलिस्टिक मिसाइलें मार दी गई थी। जिसमें 8 मिसाइलें समुद्र, 2 क्रूज मिसाइलें, 311 ड्रोन इंटरसेप्ट, 21 ड्रोन शामिल है।
यह भी पढ़े -एनआईए को बड़ी सफलता 2014 नकली नोट केस में फरार नेपाली नागरिक नूर मोहम्मद समस्तीपुर से गिरफ्तार
ईरान ने तीन दिनों की लड़ाई में कितने हथियार किए इस्तेमाल?
ईरान ने 165 बैलिस्टिक मिसाइलें छोड़ी है। 152 इंटरसेप्ट मिलाइलें दागीं गई है, जिसमें से 13 समुद्र में गिरीं। इनके अलावा दो क्रूज मिसाइलें दागीं गई थी, दोनों को ही तबाह कर दिया गया था। वहीं, 541 ड्रोन भेजे गए, 506 इंटरसेप्ट हुए। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इंटरसेप्ट की गई मिसाइलों और ड्रोन का मलबा कई लोगों की संपत्तियों पर गिरा है। इस वजह से हल्का नुकसान हुआ है।
रक्षा मंत्रालय का कहना है कि एयरफोर्स और एयर डिफेंस पूरी क्षमता के साथ एक्टिव हैं। उनके लिए अपने नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा पहले हैं। साथ ही मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी कि सिर्फ आधिकारिक स्त्रोतों पर ध्यान दें और अफवाह फैलाने से बचें।
Created On :   2 March 2026 1:56 PM IST













