Iran-Israel War: 'हमारे परमाणु ठिकाने पर इजरायल-अमेरिका ने किया हमला', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा, अब तक किने लोगों ने गंवाई जान?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में हाहाकार के बीच ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है। उसने कहा कि इजरायल और अमेरिका ने मिल कर रविवार को उसके न्यूक्लियर साइट पर अटैक किया है। इसके अलावा ईरान की ओर से यह भी बताया गया है कि इस जंग में अब तक उनके कितने नागरिकों की मौत हुई है?
यह भी पढ़े -ईरान युद्ध से बाजार में भारी गिरावट के बीच डिफेंस सेक्टर में जोरदार उछाल, एचएएल, बीईएल समेत ड्रोन शेयरों में जबरदस्त तेजी
परमाणु साइट पर हमले का दावा
रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, IAEA में ईरान के प्रतिनिधि ने कहा है कि अमेरिका और इजरायल ने हाल में ईरान की एक परमाणु साइट पर हमला किया। उन्होंने बताया कि निशाना नतांज का परमाणु केंद्र था, जो देश की अहम न्यूक्लियर जगहों में गिना जाता है।
IAEA ने भी चिंता जताई है कि नतांज़ से रेडिएशन बाहर आ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो आसपास रहने वाले लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है। एजेंसी ने अमेरिका और इजरायल से शांति और सावधानी बरतने की अपील की है।
यह भी पढ़े -असम मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मिले अहम संकेत, बीजेपी इतनी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
500 से ज्यादा लोगों के मौत का दावा
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की जान चली गई है। इस संघर्ष में कितने लोग मारे गए, इसकी जानकारी ईरान ने खुद दी है। ईरान का कहना है कि अब तक अमेरिकी और इजरायली हमलों में 555 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने सोमवार को बताया कि लगातार हो रही हवाई बमबारी में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।इजरायल की एयर स्ट्राइक के जवाब में ईरान ने फिर से मिसाइलें दागीं। इन हमलों से इजरायल ही नहीं, बल्कि खाड़ी देशों में भी जान और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।
Created On :   2 March 2026 3:39 PM IST













