Israel Iran War: इजरायल और ईरान हमलों के बीच ओवैसी का बड़ा बयान, क्या पीएम मोदी को इजरायली दौरे के दौरान इस अटैक की थी जानकारी?

इजरायल और ईरान हमलों के बीच ओवैसी का बड़ा बयान, क्या पीएम मोदी को इजरायली दौरे के दौरान इस अटैक की थी जानकारी?
इजरायल और ईरान हमलों के बीच AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जिसमें उन्होंने हालिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल के दौरा का जिक्र किया है।

डिजिटल डेस्क, हैदरबादा। इजरायल और ईरान हमलों के बीच एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जिसमें उन्होंने हालिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल के दौरा का जिक्र किया है। उनका कहना है कि अगर पीएम मोदी का एयरक्राफ्ट हवा में होता और इस प्रकार के हमले होते तो इसका जिम्मेदार कौन होता? ओवैसी ने यह पीसी तेलंगाना की राजनधानी हैदराबाद में की है। इस दौरान उन्होंने कई सवाल भी उठाए हैं।

PM मोदी देश को बताए ये बात

असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल करते हुए कहा कि देश को प्रधानमंत्री यह बताए कि क्या उन्हें पहले ही नेतन्याहू ने बताया दिया था कि ईरान इजरायल पर हमला करना वाला है? उन्होंने यह भी बताया कि अगर उन्होंने ऐसा किया था तो इसके लिए पीएम मोदी को तुरंत की अपना दौरा समाप्त कर देना चाहिए था और अपने देश वापस लौट आना चाहिए था। यदि इजरायल अमेरिका के साथ मिलकर इस तरह के कमद उठा रहा है और हमें नहीं बताया तो हमारे साथ उसने धोखा किया है।

इस जंग से भारत को क्या फायदा?

AIMIM चीफ का कहना है कि पीएम मोदी के इस दौरे का इस्तेमाल ईरान पर हमला करने के लिए किया गया है। साथ ही गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ किए गए नरसंहार को छिपाने के लिए भी ये दौरा होना बताया है। इस दौरे के बाद तुरंत हमला होने इसका तर्क ओवैसी ने दिया कि भारत इजरायल के साथ खड़ा है, ईरान के साथ नहीं। इसके साथ ही उन्होंने प्रश्न किया कि इन हमलो से भारत को क्या हासिल हो रहा है?

PM मोदी और बीजेपी को लेकर क्या बोले?

ओवैसी ने बताया कि 10 मिलियन भारतीय लोग खाड़ी के देशों में बसे हुए हैं। उन देशों के रहने वाले आम नागरिकों को इससे क्या संदेश जाएगा कि पीएम मोदी का दौरा समाप्त होते ही इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया? इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बहरीन और कतर में हमला हो गया है। साथ ही उन्होंने सऊदी अरब में भी हमले की आशंका जाहिर की है। हम हर परिस्थिति में तटस्थ रहे हैं। लेकिन देश के प्रधानमंत्री और बीजेपी को यह समझना चाहिए कि इस मामले में हमारी 80 साल की तटस्थ रहने की विरासत का क्या हुआ। उन्होंने बहुत गलत संदेश दिया है।

Created On :   28 Feb 2026 7:17 PM IST

Tags

Next Story