Iran-Israel War: मारा गया हिजबुल्ला का बड़ा नेता मोहम्मद राद, इजरायल ने बेरूत में किया बड़ा हवाई हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायल ने कहर बरपाया है। मिडिल ईस्ट में भीषण तनाव के बीच इजरायल ने बेरूत स्थित हिजबुल्ला के ठिकानों पर हवाई हमला करते हुए बम बरसाए हैं। दावा किया जा रहा है कि अटैक में 10 की मौत हुई है जिनमें एक हिजबुल्ला का बड़ा नेता मोहम्मद राद है। वहीं, बाकी के लोग आतंकी हैं यान सामान्य नागरिक इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
यह भी पढ़े -खामेनेई की मौत के बाद कांग्रेस ने दी पहली प्रतिक्रिया, भारत सरकार की विदेश नीति पर उठाया सवाल, PM मोदी की चुप्पी पर क्या बोली?
इजरायल ने की हमले की पुष्टि
इजरायल की डिफेंस फोर्स ने लेबनान पर हमले की जानकारी देते हुए पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है कि उत्तरी इजरायल की तरफ प्रोजेक्टाइल फायर के जवाब में, IDF पूरे लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों पर हमला कर रहा है। हिज्बुल्ला ईरानी सरकार की तरफ से काम कर रहा है, इजरायली नागरिकों पर फायर कर रहा है, और लेबनान को बर्बाद कर रहा है। IDF सैनिकों ने ऑपरेशन ‘रोरिंग लायन’ के हिस्से के तौर पर ऐसी स्थिति के लिए तैयारी की है, और वे हर मोर्चे पर स्थिति के लिए तैयार हैं।
🔴 In response to projectile fire toward northern Israel, the IDF is striking Hezbollah targets across Lebanon.Hezbollah is operating on behalf of the Iranian regime, opening fire against the Israeli civilians, and bringing ruin to Lebanon.IDF troops have prepared for such a…— Israel Defense Forces (@IDF) March 2, 2026
यह भी पढ़े -इजरायल-ईरान के साथ अब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हमले तेज, इस्लामाबाद के कई एयरबेस को टारगेट करने का दावा
सबसे पहले अमेरिका-इजरायल ने किया हमला
आपको बता दें कि, यह तनाव ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त सैन्य हमले से शुरू हुआ। पहले दोनों देशों ने मिल कर ईरान पर अटैक किया जिसके बाद जवाई कार्रवाई करते हुए ईरान ने इजरायल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
Created On :   2 March 2026 10:37 AM IST













