भारत -कनाडा सहयोग: दोनों देशों के बीच प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी में 3 MoU डॉक्यूमेंट्स पर हुए साइन

दोनों देशों के बीच प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी में 3 MoU डॉक्यूमेंट्स पर हुए साइन
MoU महत्वपूर्ण खनिज सहयोग, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक सहयोग पर आधारित हैं।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ मीटिंग की। आपको बता दें, कनाडाई पीएम कार्नी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी के साथ 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत के अपने पहले ऑफिसियल दौरे पर है। वो मुंबई में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद आज सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचने के बाद कार्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया प्रधानमंत्री मोदी से मिलने नई दिल्ली पहुंचा। कनाडा और भारत दो आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी देश हैं जो एक साथ हिम्मत से आगे बढ़ना चाहते हैं। हम एनर्जी, टैलेंट और इनोवेशन और एआई में नई साझेदारी बना रहे हैं, ताकि हमारे लोगों के लिए ज्यादा सुरक्षा और खुशहाली आए।

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मौजूदगी में 3 MoU डॉक्यूमेंट्स एक्सचेंज किए। ये MoU महत्वपूर्ण खनिज सहयोग, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक सहयोग पर हैं।

भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने पीएम कार्नी से मुलाकात के बाद कहा आज सुबह नई दिल्ली में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मिलकर बहुत खुशी हुई। आगे की साझेदारी बनाने के उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं।

आपको बता दें पीएम कार्नी ने शुक्रवार को मुंबई पहुंचने के तुरंत बाद भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बताया। दोनों देश कई मुद्दों पर साझेदार बनने के लिए तैयार है। साझेदारी से कनाडाई श्रमिकों और व्यापार के लिए नए अवसर खुलेंगे।

Created On :   2 March 2026 1:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story