इजराइल-ईरान जंग: इजराइल ने सीमा से सटे लेबनान के 50 गांव खाली कराए हैं, हमलों में मौत का ताडंव

इजराइल ने सीमा से सटे लेबनान के 50 गांव खाली कराए हैं, हमलों में मौत का ताडंव
लेबनान में इजारइली हमलों से 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 149 लोग घायल

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिकी-इजराइल के ईरान पर लगातार हमले जारी है, अल -जजीरा से मिली जानकारी के अनुसार ईरान के 10 से अधिक बड़े शहरों में अब तक यूएस- इजराइल ने 2000 से अधिक बम एक हजार से अधिक अहम ठिकानों पर गिराकर हमले किए। खबर लिखे जाने तक इजराइली हमलों में ईरान के 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। जबकि साढ़े सात सौ अधिक लोग घायल है। हमलों को लेकर इजराइली पीएम ने कहा हमलों की संख्या में और अधिक तेजी के साथ इजाफा होगा।।

इजराइली हमलों के जवाब में ईरान ने 9 से अधिक देशों में स्थापित अमेरिकी सैन्य बस ठिकानों पर मिसाइलें दागी। जंग में ईरान के समर्थन में लेबनान का उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह जुड़ गया है। उसने इजराइल के कई ठिकानों पर बमों की बरसात की है। इसके जवाब में इजराइल ने सीमा से सटे लेबनान के 50 गांव खाली कराए हैं। लेबनान में इजारइली हमलों से 31 लोगों की मौत हो गई। जबकि 149 लोग घायल हैं।

हमले के पहले ही दिन ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो गई थी। खामेनेई की मौत के बाद उनके दूसरे बेटे मुजतबा खामेनेई के सुप्रीम नेता बनने की खबर सुर्खियों में है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कुछ ही दिनों में ईरान को नये सर्वोच्च नेता का चयन हो सकता है। ईरान की सरकारी मीडिया फार्स के समाचारों के मुताबिक उनके सुप्रीम लीडर बनने की तैयारी चल रही बीते दो साल से चल रही थी। कई प्रमुख समाचारों ने लिखा है कि खामेनेई ने ईरान की विशेषज्ञ कमेटी के 60 सदस्यों के जरिए 26 सितंबर 2024 को अपना उत्तराधिकारी चुन लिया था।

Created On :   2 March 2026 11:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story