Israel Iran War: अयातुल्ला खामेनेई की पत्नी मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह की मौत, अमेरिका-इजराइल हमलों में हुई थी घायल

अयातुल्ला खामेनेई की पत्नी मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह की मौत, अमेरिका-इजराइल हमलों में हुई थी घायल
इजराइल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस बीच अमेरिका-इजराइल के हमलों में घायल हुई ईरानी के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह की भी मौत हो गई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस बीच अमेरिका-इजराइल के हमलों में घायल हुई ईरानी के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह की भी मौत हो गई। हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया के मुताबिक, इलाज के दौरान खामेनेई की पत्नी की मौत हो गई।

इजराइल-अमेरिकी हमलों में खामेनेई की पत्नी की मौत

ईरान की तसनीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की पत्नी भी अमेरिका-इजराइल हमलों में घायल हुई थी। हालांकि, अब इनका निधन हो गया। मसूरे पर्दे के पीछे रहीं और कभी कोई आधिकारिक भूमिका में नजर नहीं आईं। उनके फोटो और वीडियो भी बेहद कम देखने को मिलते हैं। मीडिया से वह ज्यादातर दूर ही रहीं।

मालूम हो कि, अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी का नाम मंसूरे खोजस्ते बागेरजादेह था। उनका जन्म साल 1947 में ईरान के मशहद शहर में हुआ था। वह एक धार्मिक और सम्मानित व्यापारी परिवार से आती हैं। उनके पिता मोहम्मद इस्माइल खोजस्ते बागेरज़ादेह मशहद के मशहूर व्यापारी थे। उनका परिवार धार्मिक और पारंपरिक मूल्यों वाला था। खामेनेई से उनकी शादी साल 1964 में हुई। रिपोर्ट्स की मानें तब मंसूरे की उम्र 17 वर्ष थी। खामेनेई की मां ने उनके घर रिश्ता भेजा था। दोनों की ज्यादा मुलाकातें नहीं हुईं। शादी भी निजी समारोह में हुई थी।

खामेनेई की पत्नी समेत परिवार के लोगों की मौत

ईरान में शाह शासन के विरोध के चलते खामेनेई शादी के बाद ही कई बार जेल गए। तब मंसूरे ने अकेले ही परिवार की जिम्मेदारियों को संभाला। ईरानी मैंग्जीन को साल 1993 में दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि खामेनेई को बेहतर पति बताते हुए परिवार का बेहद ख्याल रखने वाले शख्स कहा था। खामेनेई और मंसूरे के कुल 6 बच्चे हैं, जिनमें चार बेटे और दो बेटियां हैं। बेटे मोस्तफा, मोजतबा, मसूद, मेयसाम और बेटियां बोशरा (Boshra), होदा (Hoda) हैं। वहीं, खामेनेई और उनकी पत्नी के अलावा उनके परिवार के चार और सदस्यों की भी मौत का दावा किया जा रहा है। इनमें उनकी बेटी और पोता भी शामिल हैं।

Created On :   2 March 2026 11:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story