पाकिस्तान पर कहर बनकर टूट रहा अफगानिस्तान!: अफगान सेना का दावा, 55 PAK सैनिक समेत 19 सैन्य पोस्ट को किया नेस्तनाबूत, 6 सेक्टरों को भी बनाया निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर को लेकर युद्ध छिड़ गया है। इससे पहले शुक्रवार देर रात को अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर बड़े हमले किए। इस बारे में अफगान रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है। जिसके मुताबिक, 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, कई घायल हुए और 19 सैन्य पोस्ट को नेस्तनाबूत कर दिया है। इसके अलावा अफगान सेना ने 6 सेक्टरों में अटैक किया। इसके बाद सुबह से 2 नए सेक्टरों में भी जंग शुरू कर दी।
अफगानिस्तान के मंत्रालय और प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक, पाकिस्तान ने 22 फरवरी को हुए हवाई हमले के जवाब में बीती रात अफगान सेना ने बड़े पैमाने पर हमला किया। भारतीय समयानुसार, रात 9 बजे से 1 बजे के दौरान हमले में पाकिस्तान ने मोर्टार, आर्टिलरी, टैंक और मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर का प्रयोग किया।
इन जगहों पर किया हमला
पक्तिया-खुर्रम बॉर्डर
कुनार-बाजौर बॉर्डर
नंगरहार-खैबर तोरखम बॉर्डर
खोस्त-मीरान शाह बॉर्डर
पक्तिका-दक्षिण वजीरिस्तान बॉर्डर
नूरिस्तान-डिर बॉर्डर
पाकिस्तान के हमले से छिड़ी जंग
बता दें, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच यह पूरा विवाद 21 फरवरी 2026 से शुरू हुआ है। जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान TTP/ISKP कैंप पर हमले किए। अफगानिस्तान ने उनमें नागरिक मौतें बताईं। 26 फरवरी रात को अफगानिस्तान ने रिटेलिएट किया, फिर पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक की। दुरंद लाइन (विवादित बॉर्डर) पर ये पुरानी समस्या है, लेकिन अब जंग का रूप ले लिया है। कतर की मध्यस्थता से पिछले साल सीजफायर हुआ था, लेकिन वो टूट गया।
Created On :   27 Feb 2026 12:12 PM IST












