PM Modi Message to Pakistan: इजराइल से पीएम मोदी की पाकिस्तान को सख्त वॉर्निंग - किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा आतंकवाद, इजरायल के साथ मिलकर करेंगे आतंक का खात्मा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल में दो दिवसीय दौरे के दौरान पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि आतंकवाद किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इसके बाद पीएम मोदी ने भारत-इजराइल संबंधों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल कंधे से कंधा मिलाकर आतंकवाद और उसके समर्थकों का विरोध करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। इजरायल की धरती से दिए इस बयान को पाकिस्तान के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है।
यह भी पढ़े -कांग्रेस को 'इंडियन नेशनल कांग्रेस' नहीं बल्कि 'आई नीड चेयर' कहा जाना चाहिए शहजाद पूनावाला
पीएम मोदी ने इजराइल में पाकिस्तान को दिया सख्त संदेश
पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद का दुनिया में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने दोहराया कि भारत और इजरायल मिलकर आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता से भारत के सीधे हित जुड़े हैं, इसलिए भारत शुरू से ही संवाद और शांतिपूर्ण समाधान की वकालत करता रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गाजा पीस प्लान से शांति की दिशा में रास्ता बना है। उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर इजरायली नेतृत्व के साथ विस्तार से चर्चा की।
पीएम मोदी ने अपने और भारतीय प्रतिनिधिमंडल के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि 9 साल पहले उन्हें इजरायल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य मिला था और एक बार फिर यहां आना गर्व और भावनात्मक अनुभव है। इजरायली संसद द्वारा मिले सम्मान के लिए भी उन्होंने आभार जताया।
यह भी पढ़े -जब भारत-चीन युद्ध के दौरान पंकज उधास ने गाया 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाना, खुश होकर लोगों ने दिया तोहफा
इजराइल में UPI के इस्तेमाल पर हुआ समझौता
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-इजरायल संबंध गहरे विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित हैं। दोनों देशों ने अपनी साझेदारी को ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा देने का फैसला किया है।
पीएम मोदी ने बताया कि आपसी निवेश बढ़ाने के लिए पिछले साल BTA समझौता हुआ और जल्द ही FTA को अंतिम रूप दिया जाएगा। टेक्नोलॉजी को साझेदारी का केंद्र बताते हुए उन्होंने कहा कि इजरायल में UPI के इस्तेमाल को लेकर समझौता हुआ है। रक्षा क्षेत्र में दशकों पुराने सहयोग को और मजबूत किया जाएगा। दोनों देश ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी और जॉइंट प्रोडक्शन में आगे बढ़ेंगे।
बता दें, इजरायल के सहयोग से भारत में स्थापित 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' की संख्या 100 तक ले जाने का टारगेट सेट किया गया है। इसके साथ ही ‘विलेज ऑफ एक्सीलेंस’ पर भी काम जारी है। इससे इजराइली तकनीक भारत के गांवों तक पहुंचे और किसानों को फायदा हो। भारत में इंडिया-इजरायल इनोवेशन एग्रीकल्चर सेंटर और इंडिया-इजरायल एकेडमिक फोरम की स्थापना भी की जाएगी।
Created On :   26 Feb 2026 6:22 PM IST












