Venezuela Oil: भारत को सुपर टैंकर की मदद से वेनेजुएला करेगा तेल सप्लाई, जानें क्या होगी इसकी कीमत?

भारत को सुपर टैंकर की मदद से वेनेजुएला करेगा तेल सप्लाई, जानें क्या होगी इसकी कीमत?
वेनेजुएला अब भारत को वीएलसीसी सुपर टैंकरों की मदद से बड़े स्तर पर कच्चा तेल देगा। ऐसे में चलिए जानते हैं इसका क्या असर देखने को मिलेगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला अब बड़े स्तर पर अपना कच्चा तेल भारत भेजने वाला है। वेनेजुएला और अमेरिका के बीच जो नई सप्लाई डील हुई थी उसके बाद से ही वेनेजुएला के तेल एक्सपोर्ट में तेजी आई है। साथ ही अब पहली बार बहुत ही बड़े क्रूड करियर्स की मदद से भारत को शिपमेंट भेजे जा रहे हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, ट्रेडिंग कंपनियों और खरीदारों ने वेनेजुएला के तेल इंपोर्ट के लिए पहली बार बहुत ही बड़े क्रूड कैरियर बुक किए गए हैं। ये टैंकर एक बार में करीब 20 लाख (2 मिलियन) बैरल तक कच्चा तेल ले जा सकते हैं। यह क्षमता सूएजमैक्स टैंकरों से लगभग दोगुनी और अफ्रामैक्स टैंकरों से लगभग चार गुना ज्यादा है। इससे परिवहन लागत कम होगी और डिलीवरी की स्पीड में भी बढ़त दिखेगी। विटोल और ट्रैफिगुरा की तरफ से चार्टर्ड कम से कम तीन VLCC — Nissos Kea, Nissos Kythnos और Arzanah को PDVSA के जोसे टर्मिनल से मार्च में लोडिंग स्लॉट दिया गया है। ये सभी जहाज भारत के लिए जल्द से जल्द रवाना होंगे।

भारत के लिए बड़ा अवसर

भारत साल 2019 में अमेरिका के प्रतिबंधों से पहले वेनेजुएला के तेल का तीसरा सबसे बड़ा खरीदार माना जाता था। प्रतिबंधों के बाद आपूर्ति काफी हद तक कम हो गई थी। अब अमेरिका की तरफ से फिर से लाइसेंसिंग ढांचों के तहत कुछ रियायतें देने के बाद व्यापार फिर से ट्रैक पर आता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिका की कंपनी शेवरॉन ने दिसंबर 2023 के बाद पहली बार वेनेजुएला का बॉस्कान हैवी क्रूड रिलायंस इंडस्ट्रीज को बेचा है। ये करीब छह साल बाद ऐसी पहली बड़ी बिक्री हो रही है। रिलायंस की तरफ से विटोल से 20 लाख बैरल का एक और कार्गो को भी खरीदा गया है। साथ ही पीडीवीएसए से सीधे खरीदारी करने की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। साथ ही ट्रेडिंग कंपनियों ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और एचपीसीएल मित्तल एनर्जी को भी वेनेजुएला का भारी कच्चा तेल बेचा है। भारत, रूसी तेल पर निर्भरता कम करने और स्रोतों में विविधता लाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

क्या होगी तेल की कीमतें?

भारत के रिफाइनर वेनेजुएला के रियायती दर पर मिलने वाले Merey हेवी क्रूड में इंट्रेस्ट दिखा रहे हैं। वैश्विक बाजार में बैकवर्डेशन की स्थिति के चलते प्रॉफिट का मार्जिन कुछ कम नजर आ रहा है लेकिन बड़े कार्गो से लामभाड़ा लागत कम लग सकती है। इससे आर्थिक गणित और ज्यादा बेहतर हो सकता है। इस साल की शुरुआत में वेनेजुएला का अधिकांश तेल मध्यम आकार के टैंकरों की मदद से अमेरिका या कैरेबियाई स्टोरेज सेंटर तक भेजा जा रहा था।

Created On :   26 Feb 2026 3:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story