Tension in Iran: ईरान में मुजाहिद्दीन-ए-खल्क और IRGC के लड़ाके खामेनेई के आवास के सामने भिड़े, मोताहारी में दिनभर भारी एंबुलेंस की आवाजाही

ईरान में मुजाहिद्दीन-ए-खल्क और IRGC के लड़ाके खामेनेई के आवास के सामने भिड़े, मोताहारी में दिनभर भारी एंबुलेंस की आवाजाही
ईरानी सरकार के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच मुजाहिद्दीन-ए-खल्क के 100 लड़ाकों के मारने की खबर मिली है। इसकी पुष्टि ईरान के अस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) की है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरानी सरकार के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच मुजाहिद्दीन-ए-खल्क के 100 लड़ाकों के मारने की खबर मिली है। इसकी पुष्टि ईरान के अस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) की है। दोनों पक्षों के जवानों के बीच भिडंत देश के सुप्रीमो लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के तेहरान हेडक्वार्टर के पास हुई थी। बात दें कि मुजाहिद्दीन-ए-खल्क (MEK) ईरान का विपक्षी संगठन है, जो मौजूदा समय में ईरान की इस्लामी गणराज्य सरकार के खिलाफ एक्टिव है। वहीं, आईआरजीसी खामेनेई समर्थित है।

ईरानी सरकारी मीडिया एजेंसी तस्नीम और हिज्बुल्लाह से जुड़े अल अखबार ने भी इस भिडंत और मृतकों की संख्या के बारे में जानकारी दी है।

विद्रोही वापस बेस कैंप लौटें

आईआरजीसी ने बताया कि सोमवार रात तक 150 से ज्यादा अन्य MEK विद्रोही सुरक्षित वापस अपने बेस कैंप लौट गए हैं। उसने आगे बताया कि इस भिड़ंत में मारे गए और घायल लड़ाकों के नाम इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन को देने वाले हैं। इस लड़ाई की रिपोर्ट द जेरुशलम ने भी प्रकाशित की है।

भिडंत वाला स्थान सबसे संरक्षित

रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों सेनाओं के जवानों के बीच ये लड़ाई मोताहारी कॉम्प्लेक्स के पास हुई है। यह कॉम्प्लेक्स राजधानी तेहरान में स्थित है, जो एक बेहद की संरक्षित सरकारी परिसर है। इसे सुप्रीम लीडर खानेनेई का मुख्यालय का केंद्र बताया है। इसी कॉम्प्लेक्स में गार्डियन काउंसिल, एक्सपर्ट्स की असेंबली, इंटेलिजेंस मिनिस्टर का ऑफिस, ज्यूडिशियरी सेंट्रल ऑफिस, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल और खामेनेई के बेटे मोजतबा का दफ्तर और घर है।

MEK ने किया बड़ा दावा

MEK ने दावा करते हुए कहा कि मरने वालों में सरकार समर्थन करने वाले सबसे ज्यादा है, लेकिन इसके कोई पक्के आंकड़े मौजूद नहीं है। इस संगठन ने बताया कि झड़पों के बाद सोमवार को पूरे दिन कंपाउंड में एम्बुलेंस की भारी आवाजाही नजर आई थी। यह संगठन इस हमले को सफल बता रहा है तो वहीं सरकार इसे फेल बता रही है। MEK ने बताया, "सोमवार सुबह से दोपहर तक सरकारी सेना के साथ हुई कई झड़पों में 100 से ज्यादा मुजाहिद शहीद हो गए या उन्हें हिरासत में ले लिया गया।" ये झड़पें सुबह की नामज के दौरान खामेनेई के ऑफिस से शुरू हुई थीं।

Created On :   25 Feb 2026 8:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story