ऑस्ट्रेलिया में बम की धमकी: प्रधानमंत्री से अचानक खाली करवाया आधिकारिक आवास, जानिए पुलिस ने संदिग्ध स्थिति को लेकर क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, कैनबरा। बम की धमकी मिलते ही इलाके में हड़कप मच जाता है। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को सुरक्षा की वजह से मंगलवार को अपना आधिकारिक आवास 'द लॉज' को अचानक कुछ घंटों के लिए खाली करना पड़ा। उनका अधिकारिक आवास देश की राष्ट्रीय राजधानी कैनकरा में स्थित है। जानकारी मिली है कि कैनबरा में बम की धमकी मिली थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस (AFP) ने फैसला लेते हुए पीएम अल्बनीज सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसके साथ ही उनके आवास परिसर की गहनता से जांच की। हालांकि इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। करीब तीन घंटे की पड़ता के बाद दोबारा उन्हें अपने आवास में जाने की अनुमति दी गई।
खतरे की कोई बात नहीं
ऑस्ट्रेलियाई समाचार एजेंसी एबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बम की धमकी मिलने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री को कई घंटों तक सुरक्षित स्थान पर रखा गया। रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से लिखा कि कैंपस में तीन घंटे तक गहन जांच की गई। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास में कुछ भी संदिग्ध पाया गया। पुलिस ने स्पष्ट करते हुए बताया कि अब किसी समुदाय या सार्वजिनक स्थान को कोई खतरा नहीं है।
एएफपी ने अपने बयान में कहा कि वहां के स्थानीयसमयानुसर शाम करीब 6 बजे पीएम अल्बनीज को उनके आधिकारिक आवास से बाहर निकाला गया। इसके बाद पूरे परिसर की अच्छे से तलाशी ली गई। इसके बाद देर शाम करीब 9 बजे वे वापस अपने आवास पर पहुंच गए।
पीएम अल्बानीज की सुरक्षा के लिए धन्यवाद
प्रधानमंत्री कार्यालय ने समाचार एजेंसी को बताया कि उसने पुलिस पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें धन्यवाद दिया। बात दें कि संघीय सांसदों, संसद भवन और कुछ राष्ट्रमंडल भवनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी एएफपी के पास है।
विपक्षी नेता ने क्या कहा?
ऑस्ट्रेलिया के विपक्षी नेता एंगस टेलर ने पीएम एल्बानीज की सुरक्षित होने की राहत जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "यह जानकर खुशी हुई कि प्रधानमंत्री कैनबरा स्थित अपने आवास से सुरक्षित निकाले जाने के बाद सुरक्षित और स्वस्थ हैं।" उनका आगे कहना है, "किसी भी सांसद के खिलाफ धमकियां निंदनीय हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऑस्ट्रेलिया ऐसा देश है जो बहस के जरिए मतभेदों को व्यक्त करने पर बना है।"
Created On :   24 Feb 2026 9:29 PM IST












