PM Modi Visit Israel: 'पीएम मोदी दोस्त नहीं, उससे बढ़कर भाई' नेतन्याहू ने इजरायली संसद को संबोधित करते हुए भारत-इजरायल के इतिहास पर क्या बोले?

पीएम मोदी दोस्त नहीं, उससे बढ़कर भाई नेतन्याहू ने इजरायली संसद को संबोधित करते हुए भारत-इजरायल के इतिहास पर क्या बोले?
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वहां की संसद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को अपना भाई बताया है और साथ ही दोनों देशों की आजादी पर भी प्रतिक्रिया दी है।

डिजिटल डेस्क, यरुशलम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के दौरे पर आज पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया है। इसके बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वहां की संसद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को अपना भाई बताते हुए कहा, "भारत हमारा महान दोस्त है।"

नेतन्याहू ने PM के पिछले दौरे को किया याद

नेतन्याहू ने इजरायली संसद में पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, "नरेंद्र मोदी, मेरे प्रिय दोस्त" उन्होंने कहा कि महज दोस्ती एक शब्द नहीं हैं, बल्कि दोस्त से बढ़कर भाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि कई मयनों में हम भाई हैं। उन्होंने पीएम मोदी के पिछले दौरे को याद करते हुए कहा कि जब आप यहां पर आए थे, तब हमारी मुलाकात भूमध्य सागर के तट पर हुई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था, "क्यों न हम अपने जूते उतारकर पानी में चलें?" जिसे हमने शुद्ध करने की सोची थी, उसे इजरायली तकनीक की सहायत से किया।

पीएम मोदी का ऐसे किया स्वागत

इजरायली पीएम जब अपना संबोधन संसद में दे रहे थे, उस समय पीएम मोदी भी उनके साथ ही मौजूद थे। इस दौरान नेतन्याहू ने बताया, "मुझे कूटनीतिक होना पड़ेगा, जिसे मैं इसे किसी कैटेगरी में नहीं रखूंगा। मैं किसी मुसीबत में नहीं पड़ना चाहता, लेकिन आपकी इस यात्रा से मैं इतना प्रभावित कभी नहीं हुआ। आज हमारे साथ इस्राइल का एक महान दोस्त भारत-इजराइल गठबंधन का एक महान समर्थक और विश्व मंच पर एक महान नेता मौजूद है। मेरे प्रिय मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यरूशलम में आपका स्वागत है।"

दोनों देशों की स्वतंत्रता पर क्या बोले?

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ब्रिटिश शासन से हम दोनों देश लगभग 80 साल पहले आजाद हुए थे। साथ ही कहा कि लगभग एक समय पर दोनों दोशों को स्वतंत्रता मिली थी। उन्होंने यह भी कहा कि हम दोनों देशों के कई हित समान है, इस वजह से हम दोनों लोकतांत्रिक देश हैं। समानता की बात की जाए तो भारत भी एक विशाल लोकतंत्र है और इजरायल भी है। साथ ही कहा कि हम लोगों को क्या-क्या झेलना पड़ा था और किन-किन मुश्किलों से गुजरकर आए हैं।

संसद में लगे मोदी नाम के नारे

पीएम मोदी के इजरायली संसद में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मोदी-मोदी जैसे नारे लगे और नमस्ते मोदी कहकर संबोधित किया। इस दौरान भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, NSA अजीत डोभाल, विदेश मंत्रालय सचिव विक्रम मिसरी समेत कुछ अधिकारी मौजूद थे। वहीं, इजरायली संसद के स्पीकर अमीर ओहाना ने पीएम मोदी का हिंदी में स्वागत किया, जिसमें उन्होंने कहा, "प्राइम मिनिस्टर मोदी जेरूसेलम में आपका स्वागत है, क्नेसेट में आपका स्वागत है।"

Created On :   25 Feb 2026 10:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story