Epstein File: एपस्टीन फाइल में सबसे अरबपति बिल गेट्स का नाम सामने आने के बाद मांगी माफी, संबंधों पर क्या बोले?

एपस्टीन फाइल में सबसे अरबपति बिल गेट्स का नाम सामने आने के बाद मांगी माफी, संबंधों पर क्या बोले?
एपस्टीन फाइल्स में दुनियाभर के कई नेताओं और अरबपतियों के नाम सामने आए हैं। जिसमें माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स का नाम भी सामने आया था। इसके बाद अब उनका बड़ा बयान सामने आया है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। एपस्टीन फाइल्स में दुनियाभर के कई नेताओं और अरबपतियों के नाम सामने आए हैं। जिसमें माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स का नाम भी सामने आया था। इसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी। अब इस मामले में बिल गेट्स का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से मांगी मांगते हुए इस बात को स्वीकार किया कि उनका यौन शोषण के आरोपी जेफ्री एपस्टीन संबंध थाष साथ ही दो रूसी महिलाओं के साथ अफेयर होने की बात भी कही है। उन्होंने एपस्टीन के साथ संबंध रखने की बड़ी भूल बताया है और इसके चलते उनके फाउंडेशन को छवि भी धूमिल हुई हैं।

कर्मचारियों से सार्वजनिक रूप से मांगी माफी

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बिल गेट्स ने चैरिटी फाउंडेशन के कर्मचारियों के साथ एक बैठक की। जिसमें उन्होंने एपस्टीन के साथ बिताए अपने पलों को जीवन की सबसे बड़ी लगती करना बताया है। इसके लिए उन्होंने फाउंडेशन के कर्मचारियों से सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है। इस मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा, "एपस्टीन के साथ समय बिताना और फाउंडेशन के अधिकारियों को मीटिंग में शामिल करना बहुत बड़ी गलती थी। उन्होंने आगे कहा, "मैं उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं जो मेरी गलती के कारण इसमें फंस गए हैं।"

इन महिलाओं से था अफेयर

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने फाउंडेशन के एक प्रवक्ता के हमला से बताया, "गेट्स ने कथित तौर पर इस बात को स्वीकार किया है कि उनके दो रूसी महिलाओं (एक ब्रिज प्लेयर और एक न्यूक्लियर फिजिसिस्ट) के साथ संबंध थे, जिसका जिक्र एपस्टीन फाइल्स में किया गया है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उन संबंधों का एपस्टीन के पीड़ितों से कोई भी कनेक्शन नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ भी अवैध नहीं किया। हालांकि उनके फैसलों से गेट्स फाउंडेशन को नुकसान पहुंचा। उनका यह बयान तब सामने आया जब हाल ही में एपस्टीन फाइल्स में उनका नाम सामने आया था।"

Created On :   25 Feb 2026 9:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story