केडिट लेते नहीं थक रहे अमेरिकी राष्ट्रपति!: भारत-पाक युद्ध पर ट्रंप ने शहबाज शरीफ को लेकर दिया बड़ा बयान, आठ युद्धों को रोकने का भी किया दावा

भारत-पाक युद्ध पर ट्रंप ने शहबाज शरीफ को लेकर दिया बड़ा बयान, आठ युद्धों को रोकने का भी किया दावा
  • मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध समेत आठ युद्धों को रोकने के दावे को फिर से रिपीट किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध समेत आठ युद्धों को रोकने के दावे को फिर से रिपीट किया। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने 'स्टेट ऑफ द यूनियन' संबोधन के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर को रोककर 3।5 करोड़ लोगों की जान बचाई थी। ट्रंप ने दावा किया कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनसे कहा था कि अगर उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो पिछले साल भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 3।5 करोड़ लोग मारे गए होते।

ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान समेत आठ युद्ध को रुकवाने का किया दावा

ट्रंप का यह बयान भारत के खिलाफ मई 2025 में 4 दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के बैकफुट पर होने का साफ संकेत देता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा, 'अपने पहले 10 महीनों में, कंबोडिया और थाईलैंड समेत मैंने आठ युद्ध रुकवाए। ये मजाक नहीं है। पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा कि अगर मैं हस्तक्षेप न करता तो 3।5 करोड़ लोगों की मौत होती।' ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले 'स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन' के दौरान अपनी उपलब्धियों का बखान करते हुए ये दावे किए।

डोनाल्ड ट्रंप ने जिन युद्धों को सुलझाने का दावा किया है, उनमें- इजरायल और हमास, इजरायल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, भारत और पाकिस्तान, सर्बिया और कोसोवो, रवांडा और कांगो, आर्मेनिया और अजरबैजान, कंबोडिया और थाईलैंड के बीच के संघर्ष शामिल हैं। भारत ने पाकिस्तान के साथ चार दिवसीय संघर्ष के दौरान दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने में भूमिका निभाने के ट्रंप के दावों को बार-बार खारिज किया है। संघर्ष को रोकने में ट्रंप की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चुटकी लेते हुए इससे साफ मना किया था।

भारत-पाक सैन्य संघर्ष में अमेरिका की भूमिका पर एस जयशंकर ने कही ये बात

इस दौरान जब एस जयशंकर से पूछा गया था कि पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष के दौरान यूएस कहां था? मतलब अमेरिका की क्या भूमिका थी। इस पर कूटनीतिक भाषा में जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा था, 'यूएस, यूनाइटेड स्टेट्स आफ अमेरिका में था।' उनके इस जवाब का मतलब था कि अमेरिका का भारत पाकिस्तान सीजफायर में कोई भूमिका नहीं थी। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भी सीजफायर में किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को खारिज किया था। उन्होंने कहा था, 'पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (DGMO) ने हॉटलाइन पर अपने भारतीय समकक्ष से संपर्क किया और संघर्ष खत्म का अनुरोध किया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों देशों के बीच युद्धविराम समझौता हुआ।'

Created On :   25 Feb 2026 8:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story