अमेरिका: ट्रंप प्रशासन ने ईरान पर लगाए नए प्रतिबंध

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनातनी के बीच यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर एक बार फिर कई नए प्रतिबंधों लगा दिए हैं। ट्रंप प्रशासन ने ये बैन करीब 30 लोगों, कंपनियों और जहाजों पर हैं। अमेरिका के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने प्रतिबंधों की घोषणा की। इसमें कुछ ऐसे जहाज भी है, जिन्हें ईरान की 'शैडो फ्लीट' कहते है। ये ओल्ड ऑयल टैंकर हैं, जिनका इस्तेमाल ईरान पर लगे कड़े प्रतिबंधों के बावजूद गोपनीय तरीके से तेल बेचने के लिए किया जाता।
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार इन प्रतिबंध लगों की अमेरिका के पास अधिक संपत्ति नहीं होने का दावा किया जा रहा है। इसलिए ट्रंप के इस प्रतिबंधित कदम को प्रतीकात्मक माना जा रहा है। ट्रंप ने साफ कहा है कि ईरान को किसी भी स्थिति में परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यह भी पढ़े -ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता के तीसरे दौर की वार्ता में शामिल होने के लिए ईरान के विदेश मंत्री जेनेवा रवाना
आपको बता दें अमेरिका -ईरान के बीच इस हफ्ते जिनेवा में परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा होने वाली है। अमेरिकी प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ और ईरानी अधिकारियों के बीच ओमान की मध्यस्थता में यह वार्ता होगी। बातचीत से ठीक पहले अमेरिका का प्रतिबंधित कदम दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिका जिन पर प्रतिबंध लगाए है, उन पर बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम, ड्रोन बनाने और चोरी-छिपे तेल बेचने का आरोप लगाया हैं।
यह भी पढ़े -ईरान में मुजाहिद्दीन-ए-खल्क और IRGC के लड़ाके खामेनेई के आवास के सामने भिड़े, मोताहारी में दिनभर भारी एंबुलेंस की आवाजाही
जैसा बताया जा रहा है कि जिन पर ट्रंप प्रशासन ने ये प्रतिंबध लगाए है, वो अमेरिका में रखी अपनी किसी भी संपत्ति या बैंक खाते का यूज नहीं कर पाएंगे। साथ ही, कोई भी अमेरिकी कंपनी या नागरिक इनके साथ बिजनेस नहीं कर सकेगा।
Created On :   26 Feb 2026 3:41 PM IST












