एपस्टीन मामला: सार्वजनिक होने से रोके गए दस्तावेजों की समीक्षा करेगा अमेरिकी न्याय विभाग

सार्वजनिक होने से रोके गए दस्तावेजों की समीक्षा करेगा अमेरिकी न्याय विभाग
ट्रंप पर लगे आरोपों से जुड़े रिकॉर्ड्स कोर्ट में पेश किए फाइल्स में नहीं हैं। नाबालिग ने ट्रंप और एपस्टीन दोनों पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अमेरिकी न्याय विभाग शिकंजा कसने की तैयारी में है। एपस्टीन फाइल्स केस में न्याय विभाग का मानना है कि ट्रंप से जुड़े आरोपों के रिकॉर्ड्स फाइल्स में पेश नहीं किए गए है, या फिर जानबूझकर छिपाए गए है। अमेरिकी न्याय विभाग अब इसकी समीक्षा करेगा। न्याय विभाग अब इसकी जांच करेगा कि क्या जेफरी एपस्टीन से जुड़े कुछ दस्तावेज गलती से सार्वजनिक होने से रोके गए।

आपको बता दें न्याय विभाग ने पिछले महीने एपस्टीन से जुड़े 30 लाख से अधिक दस्तावेजों के रिकॉर्ड जारी किए थे, न्याय विभाग का कहना है कि यदि कोई दस्तावेज अनुचित रूप से रोके गए तो उन्हें कानून के तहत सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

अमेरिकी न्याय विभाग ने यह कदम तब उठाया, जब कई खबरों में दावा किया गया कि 1980 में नाबालिग महिला ने ट्रंप और एपस्टीन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। महिला के इनआरोपों से जुड़े सभी दस्तावेज एफबीआई इंटरव्यू रिपोर्ट में नहीं थे। महिला के आरोपों से ट्रंप लगातार इनकार कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक साल 2019 में जांच एजेंसी एफबीआई ने महिला से 4 बार पूछताछ की थी, जबकि सार्वजनिक फाइलों में केवल एक इंटरव्यू की जानकारी है।अन्य पूछताछ कहां चली गई। रिकॉर्ड को क्यों छिपाया गया। लापता रिकॉर्डों की जानकारी सबसे पहले पत्रकार रोजर सोलेनबर्गर ने सबस्टैक और एनपीआर पर दी थी, और तब से द न्यूयॉर्क टाइम्स, एमएस नाउ और सीएनएन सहित अन्य समाचार संगठनों ने भी इसका दस्तावेजीकरण किया। गैरकानूनी तरीके से लापता रिकॉर्ड के बारे में प्रतिनिधि सभा की निगरानी समिति (हाउस ओवरसाइट कमेटी) के शीर्ष डेमोक्रेट सांसद रॉबर्ट गार्सिया ने जांच करने की बात कही।

न्याय विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि घिसलेन मैक्सवेल के क्रिमिनल केस से जुड़े कुछ दस्तावेज गायब हैं और उनकी समीक्षा करना जरूरी है। कोर्ट का कहना है कि यदि रिकॉर्ड गलत तरीके से रोके गए है, जिन्हें कानून के तहत जारी किया जाना चाहिए।

Created On :   26 Feb 2026 10:09 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story