अमेरिका-यूक्रेन: जिनेवा में होने वाली अहम बैठक से पहले ट्रंप-जेलेंस्की के बीच फोन पर हुई चर्चा

डिजिटल डेस्क, जिनेवा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की जिनेवा बैठक से पहले फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं के बीच जल्द से जल्द रूस-यूक्रेन जंग समाप्त करने का उचित रास्ता खोजने पर चर्चा हुई। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक्स पर इसकी जानकारी दी।
यूक्रेनी राष्ट्रपति का कहना है कि इन मीटिंग्स और बातचीत के जरिए शीर्ष नेताओं के स्तर तक ले जाने का मौका मिलेगा। जेलेंस्की ने मुश्किल और संवेदनशील मुद्दों को सुलझाने और युद्ध को खत्म करने का संवाद ही एकमात्र प्रभावी तरीका है। आपको बता दें इससे पहले मंगलवार को जेलेंस्की ने रूस के यूक्रेन पर हमले के 4 साल पूरे होने पर प्रतिक्रिया भी दी थी।
जेलेंस्की ने आगे कहा वे PURL पहल को अधिक महत्व देते हैं। इस दौरान जेलेंस्की ने अमेरिका से खरीदी एयर डिफेंस मिसाइलें की तारीफ करते हुए कहा ये लोगों की जान बचाने में मददगार साबित हुई।
यह भी पढ़े -जिनेवा में अचानक खत्म रूस-यूक्रेन शांति वार्ता, जेलेंस्की ने पुतिन के साथ ट्रंप पर भी लगाए गंभीर आरोप
जेलेंस्की ने बताया इस बातचीत में ट्रंप के साथ उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी शामिल थे। जेलेंस्की ने शांति बहाली की कोशिशों में ट्रंप और उनकी टीम की सक्रिय भागीदारी के लिए उनका आभार व्यक्त भी किया। बातचीत में दोनों नेताओं के बीच जिनेवा में आयोजित द्विपक्षीय बैठक की कार्यसूची और मार्च की शुरुआत में होने वाले त्रिपक्षीय सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। ट्रंप ने शांति प्रयासों का समर्थन किया।
Created On :   26 Feb 2026 10:27 AM IST













