Russia-Ukraine Peace Talk: जिनेवा में अचानक खत्म रूस-यूक्रेन शांति वार्ता, जेलेंस्की ने पुतिन के साथ ट्रंप पर भी लगाए गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क, बर्न। रूस और यूक्रेन के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में बुधवार को शांति वार्ता अचानक समाप्त होने की खबर मिली है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस शांति वार्ता को बेहद मुश्किल और तनावपूर्ण बताया और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। जेलेंस्की ने पुतिन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह चार साल पुराने लंबे युद्ध को खत्म करने वाले समझौते की प्रक्रिया को जानबूझकर लंबा खींच रहे हैं।
यह भी पढ़े -एक बार फिर यूक्रेन पर हुआ बड़ा हमला, राजधानी कीव में एक हजार से ज्यादा रिहायशी इमारतें प्रभावित, इन हथियारों से किया हमला
गौरतलब है कि अमेरिका की मध्यस्थता के कारण यह शांत वार्ता हुई है। इसके लिए ट्रंप ने हाल ही के दिनों में कहा था कि इसको सफल बनाने के लिए यूक्रेन और रूस को कदम उठाना चाहिए। ताजा बैठक को लेकर जेलेंस्की ने कहा कि यह बेहद कठिन रही है। उनका कहना है कि रूस उन वार्ताओं को टालने का प्रयास कर रहा है, जो अभी तक अपने अंतिम चरण में पहुंच सकती थीं।
जेलेंस्की के बयान के बाद खत्म हुई वार्ता
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के इस बयान के कुछ दी देर बात रूस की तरफ से एक खबर मिली। जिसमें रूस की सरकारी एजेंसी आरआईए ने इस वार्ता के खत्म होने की जानकारी दी है। इस मुद्दे पर रूस के मुख्य वार्ताकार व्लादिमीर मेडिंस्की ने कहा कि आगे की बातचीत बहुत जल्द होने वाली है। फिलहाल उन्होंने इस वार्ता के लिए कोई तारीख नहीं बताई हैं। यूक्रेनी अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि जिनेवा में यह वार्ता करीब दो घंटे तक चली।
यह भी पढ़े -मादुरो की गिरफ्तारी को अच्छी खबर बता यूक्रेनी राष्ट्रपति ने ट्रंप से कर डाली अजब डिमांड, पुतिन के खास दोस्त की तरफ है निशाना
इन इलाकों को छोड़ने की मांग
वार्ता खत्म होने से पहले एक अमेरिकी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि ट्रंप सार्वजनिक रूप से सिर्फ यूक्रेन से रियायतें देनें की बात कह रहे हैं, जो अच्छी बात नहीं हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी शांति योजना में यूक्रेन से पूर्वी डोनबास इलाकों को छोड़ने की मांग की गई है, जिन पर रूस ने अभी तक कब्जा नहीं किया है। ऐसे में जेलेंस्की जनता जनमत संग्रह में उसे खारिज कर देंगे। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि यह केवल उनकी एक रणनीति है, कोई अंतिम निर्णय नहीं हैं।
Created On :   18 Feb 2026 7:43 PM IST













