US-Iran Tension: तनाव के बीच अमेरिका की बड़ी तैयारी,ट्रंप ने पश्चिम एशिया में भेजे दर्जनों फाइटर जेट, ईरान ने भी दे डाली धमकी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। यूएस ने पश्चिम एशिया में 50 से ज्यादा फाइटर जेट भेजे, पहले इनकी संख्या कम बताई जा रही थी।
यह भी पढ़े -परमाणु वार्ता के लिए जिनेवा पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने IAEA अधिकारियों से की मुलाकात, क्या है तेहरान का प्लान?
अमेरिका ने दो युद्धपोत पश्चिम एशिया में भी तैनात किए। आशंका लगाई जा रही है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका सैन्य कार्रवाई कर सकता है। ईरान ने भी यूएस को धमकी देते हुए कहा ऐसे मारेगे, उठेंगे नहीं।
यह भी पढ़े -अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे राउंड की वार्ता आज, ट्रंप ने कोशिशें नाकाम होने पर नतीजों की दी चेतावनी
बीते 24 घंटे में अमेरिका ने 50 से अधिक फाइटर प्लेन पश्चिम एशिया में भेजे हैं। इसे अमेरिका की ओर से ईरान के आसपास अपनी नौसैन्य और वायु सेना की तैनाती बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है। इसे लेकर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिकी सेना को धमकी दी है कि दुनिया की सबसे पॉवरफुल सेना पर भी ऐसा हमला होगा कि वे दोबारा उठ नहीं पाएंगे। उन्होंने ये धमकी सोशल मीडिया पोस्ट पर दी।
Created On :   18 Feb 2026 8:33 AM IST













