Tarique Rahman Speech: 'किसी भी राजनीति दल, मत, धर्म के रूप में व्यक्ति की पहचान...' प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तारिक रहमान ने राष्ट्र को किया संबोधित

किसी भी राजनीति दल, मत, धर्म के रूप में व्यक्ति की पहचान... प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तारिक रहमान ने राष्ट्र को किया संबोधित
बांग्लादेश की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) चीफ तारिक रहमान ने 11 प्रधानमंत्री के पद की शपथ ले ली है। इसके एक दिन बाद बुधवार को उन्होंने राष्ट्र को संबोधित किया।

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) चीफ तारिक रहमान ने 11 प्रधानमंत्री के पद की शपथ ले ली है। इसके एक दिन बाद बुधवार को उन्होंने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की प्राथमिकताओं, डेमोक्रेसी की बहाली से लेकर तमाम मुद्दों पर लगाम लगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने अपने संबोधन में दो टूक कहा कि देश में शासन किसी दल या राजनीतिक प्रभाव या बल से नहीं, बल्कि यह कानून के आधार पर चलेगा।

सरकार पर सभी लोगों का समान अधिकार

बांग्लादेश की सरकारी ब्रॉडकास्टर BTV ने नए प्रधानमंत्री की स्पीच का प्रासरण रात करीब 9.45 मिनट पर किया। इस दौरान तारिक रहमान ने कहा कि किसी भी राजनीति दल, मत, धर्म के रूप में व्यक्ति की पहचान अलग-अलग हो सकती है, लेकिन यह देश सभी लोगों का है। उन्होंने कहा कि भले ही किसी ने बीएनपी को वोट नहीं दिया हो, लेकिन इस नई सरकार पर सभी लोगों का समान अधिकार है।

नए प्रधानमंत्री ने देश के लोगों को संदेश दिया है कि कोई मुस्लिम, हिंदू, बौद्ध या फिर ईसाई हो प्रत्येक लोगों के पास समान अधिकार है। साथ ही कहा कि यदि वह पहाड़ो या मैदानों में रहता हो उनका भी समान हक है। यहां पर किसी विशेष पार्टी या राजनीतिक प्रभाव नहीं होगा, बल्कि कानून का शासन चलेगा।

पवित्र रमजान महीने की दी बधाई

तारिक रहमान ने पवित्र रमजान महीने की देशवासियों को बधाई दी और कहा कि इस पवित्र महीने में किसी को परेशान न करे। इसी के साथ व्यापारियों से अपील की है कि वो ज्यादा मुनाफा नहीं कमाए और सावधान रखने की सलाह भी दी है, क्योंकि इससे वस्तुओं की कीमतें आम लोगों की पहुंच से बाहर हो जाती है।

उन्होंने आगे कहा कि नई सरकार हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को समाप्त करने के लिए संकल्पित है। उनका कहना है, "अगर हम अपनी जनसंख्या को स्किल वर्कफोर्स में परिवर्तित कर पाएं, तो यह मानव संसाधन बन जाएगी। अगर हम खुद को स्किल से विकसित कर सके तो बांग्लादेश ही नहीं बल्कि वैश्विक बाजार भी हमारे लिए खुल जाएगा।"

रेलवे में सुधार को लेकर कही ये बात

देश के नए पीएम ने अपने रेलवे नेटवर्क को लेकर कहा, "हमारा मानना ​​है कि अगर देश में रेलवे नेटवर्क मजबूत-आसान, सस्ता और सुरक्षित हो जाए, तो इससे लोगों की शहरी जीवन शैली पर निर्भरता कम होगी और पर्यावरण में भी सुधार होगा।"

उन्होंने कहा, "बांग्लादेश में हुए चुनाव में हमने आपसे वोट मांगा था, बीएनपी को वोट देकर लोगों ने हमें सरकार चलाने और अपनी योजनाओं को लागू करने का मौका दिया है, अब हमारा कर्तव्य है कि हम इन उम्मीदों को पूरा करें। उन्होंने कहा, अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की इस यात्रा में हम आने वाले समय में आपका लगातार समर्थन चाहते हैं।"

Created On :   19 Feb 2026 12:17 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story