Bangladesh Tarique Rahman: भारत-बांग्लादेश के बीच खत्म होगी कड़वाहट! लोकसभा स्पीकर ओम बिराल ने नए PM तारिक रहमान से की मुलाकात, दिल्ली के लिए किया आमंत्रित

भारत-बांग्लादेश के बीच खत्म होगी कड़वाहट! लोकसभा स्पीकर ओम बिराल ने नए PM तारिक रहमान से की मुलाकात, दिल्ली के लिए किया आमंत्रित
बांग्लादेश में मंगलवार को नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान बीएनपी पार्टी के चीफ तारिक रहमान ने 11वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में मंगलवार को नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान बीएनपी पार्टी के चीफ तारिक रहमान ने 11वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा अन्य 25 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को बांग्लादेश के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की। ओम बिरला के अलावा ओम बिरला, विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ भारत सरकार की ओर से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने मालदीव के राष्ट्रपति, भूटान के प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं से भी मुलाकात की।

ओम बिरला ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात

लोकसभा अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के साथ एक सार्थक बैठक संपन्न हुई। मैंने पीएम मोदी का व्यक्तिगत पत्र उन्हें सौंपा, जिसमें पीएम मोदी ने तारिक रहमान को जल्द से जल्द भारत आने का निमंत्रण दिया।'

तारिक रहमान के साथ बैठक को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, 'मैंने भारत की जनता की ओर से हार्दिक बधाई दी और अपने दोनों पड़ोसी देशों के बीच स्थायी साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।' भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह ने कहा, 'ओम बिरला ने भारत की ओर से शुभकामनाएं दीं और देश में आने का निमंत्रण दिया। दोनों नेताओं ने बांग्लादेश और भारत की जनता के कल्याण के लिए जन-केंद्रित सहयोग नीतियों पर मिलकर काम करने की आशा व्यक्त की।'

बता दें, बांग्लादेश की राजधानी ढाका के संसद भवन के साउथ प्लाजा में मंगलवार शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ था। इस दौरान बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शपथ दिलाई। तारिक रहमान के साथ-साथ नए सरकार के मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलाई गई। इनमें खलीलुर रहमान (विदेश मंत्री), सलाहुद्दीन अहमद (गृहमंत्री), डॉ अमीर खसरू महमूद (वित्त और प्लानिंग मंत्री), शमा ओबैद (विदेश राज्य मंत्री) कार्यभार संभालेंगे।

बांग्लादेश में बीएनपी सरकार का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

इस शपथ ग्रहण में दुनिया के अलग-अलग देशों के न्यौता भेजा गया। भारत से लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और विदेश सचिव विक्रम मिस्री शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। इनके अलावा मलेशिया के पीएम, पाकिस्तान, मालदीव, तुर्की और श्रीलंका के प्रतिनिधि समारोह में मौजूद रहे। साथ ही चीन, सऊदी अरब, यूएई और ब्रुनेई को भी समारोह का आमंत्रण भेजा गया।

मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, अमीर खोशरू महमूद चौधरी, सलाहुद्दीन अहमद, इकबाल हसन महमूद, मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद बीर बिक्रम, अबू जफर मोहम्मद जाहिद हुसैन, डॉ। खलीलुर रहमान, अब्दुल अव्वल मिंटू, काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद, मिजानुर रहमान मीनू, निताई रॉय चौधरी (हिंदू नेता), खंडेकर अब्दुल मुक्तदिर, अरिफुल हक चौधरी, जहीर उद्दीन स्वपन, मोहम्मद अमीन उर रशीद, अफरोजा खानम रीटा, शाहिद उद्दीन चौधरी एनी, असदुल हबीब दुलु, मोहम्मद असदुज्जमां, जकारिया ताहिर, दीपेन दीवान (अल्पसंख्यक), एएनएम एहसानुल हक मिलन, सरदार मोहम्मद सखावत हुसैन, फकीर महबूब अनम, और शेख रबीउल आलम।

Created On :   17 Feb 2026 8:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story