देश को आखिरी संबोधन: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने अपनी विदाई संबोधन में सेवन सिस्टर्स के साथ सहयोग बढ़ाने की अपील की

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने अपनी विदाई संबोधन में सेवन सिस्टर्स के साथ सहयोग बढ़ाने की अपील की
यूनुस का कार्यकाल अगस्त 2024 में शुरू हुआ था,यूनुस कार्यकाल में भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव बना रहा। पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश संबंधों में अचानक सकारात्मकता देखने को मिली। यूनुस सरकार ने पहले से ध्रुवीकृत राजनीतिक माहौल को और जटिल बना दिया। आज बांग्लादेश में नई सरकार शपथ लेगी।

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने अपनी विदाई में देश को आखिरी संबोधन दिया, बीते दिन सोमवार को दिए अपने संबोधन में यूनुस ने दावा किया कि उनके 18 महीने के शासनकाल ने देश की विदेश नीति को नई दिशा मिली। यूनुस ने अपने संबोधन में कहा कि अब बांग्लादेश किसी के निर्देशों पर चलने वाला आज्ञाकारी नेशन नहीं रहा, बल्कि अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने वाला आत्मविश्वासी देश बन गया है।

यूनुस कार्यकाल में भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव, पाक के साथ सकारात्मकता

अगस्त 2024 में यूनुस का कार्यकाल शुरू हुआ था,यूनुस कार्यकाल में भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव बना रहा, जबकि पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश संबंधों में अचानक सकारात्मकता देखने को मिली। यूनुस सरकार ने पहले से ध्रुवीकृत राजनीतिक माहौल को और जटिल बना दिया। आज बांग्लादेश में नई सरकार शपथ लेगी।

बांग्लादेश निर्माण के लिए नागरिकों से की संघर्ष जारी रखने की अपील

यूनुस ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा आज का बांग्लादेश संप्रभुता, राष्ट्रीय हित और गरिमा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यवाहक सरकार ने इनको फिर से मजबूत किया। यूनुस ने अपने संबोधन में नागरिकों से एक न्यायपूर्ण, मानवीय और लोकतांत्रिक बांग्लादेश के निर्माण के लिए संघर्ष जारी रखने की अपील की, इसी आशा के साथ उन्होंने विदा ली।

यूनुस ने बांग्लादेश के खुले समुद्री क्षेत्र को रणनीतिक संपत्ति बताते हुए कहा कि यह वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ने का एंट्रेस गेट है। देश की भौगोलिक स्थिति में पूरे दक्षिण एशियाई क्षेत्र में बड़े आर्थिक अवसर पैदा करने की क्षमता है, उन्होंने नेपाल, भूटान और पूर्वोत्तर भारत (जिससे सेवन सिस्टर्स भी कहा जाता है) के साथ व्यापक क्षेत्रीय सहयोग की संभावनाओं पर बल दिया।

यूनुस कार्यकाल कानून और कार्यकारी आदेश

यूनुस ने कहा बांग्लादेश के विकास के अगले चरण में बेहतर कनेक्टिविटी केंद्रीय भूमिका निभाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा उनके कार्यकाल में करीब 130 नए कानून बनाए गए, कई कानूनों में संशोधन हुआ और 600 कार्यकारी आदेश जारी हुए, जिनमें से अधिकांश लागू हो चुके हैं। इससे पहले उन्होंने वरिष्ठ नौकरशाहों से मुलाकात की और अपने कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ एक औपचारिक फोटो सेशन में हिस्सा लिया।

Created On :  

Tags

Next Story