Epstein File: एपस्टीन फाइल का ताजा खुलासा, नोबेले पुरस्कार विजेता साइंटिस्ट का नाम! इस क्षेत्र में की थी खोज

एपस्टीन फाइल का ताजा खुलासा, नोबेले पुरस्कार विजेता साइंटिस्ट का नाम! इस क्षेत्र में की थी खोज
एपस्टीन फाइल के ताजा खुलासे में एक नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक नाम सामने आया है। जिस साइंटिस्ट नाम इस फाइल में आया है, उनका नाम जेम्स वाटसन है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एपस्टीन फाइल के ताजा खुलासे में एक नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक नाम सामने आया है। जिस साइंटिस्ट नाम इस फाइल में आया है, उनका नाम जेम्स वाटसन है। वह यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के न्यूयॉर्क स्थित महल में उपस्थित है और यहां की उनकी तस्वीरें मिली है। जो तीन युवतियों के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। अमेरिकी न्याय विभाग की तरफ से जो इमेज जारी की है, इन तस्वीरों में उनके चेहरे धुंधले कर दिए गए हैं।

वैज्ञानिक ने इस क्षेत्र में की खोज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपस्टीन फाइल में जिस वैज्ञानिक का नाम सामने आया है। वे कोई साधारण साइंटिस्ट नहीं है, बल्कि वे जीव विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिली है। उन्होंने खोज DNA की दोहरी कुंडली (Double Helix) संरचना की थीं। जो इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धियों में से एक है। इस खोज से पता चलता है कि डीएनए एक लंबी, मुंड़ी हुई सीढ़ीदार जैसी संरचना है। जिसमें दो स्ट्रैंड होते हैं, जो एक दूसरे में चारों तरफ से कुंडलित होते हैं। इस खोज की वजह से जेनेटिक्स और आनुवंशिकी की दुनिया में क्रांति दौड़ गई थी। यह किसी व्यक्ति के जेनेटिक्स जानकारी के आधार पर है।

कब हुई इस संरचना की खोज?

नोबेल विजेता साइंटिस्ट ने ये खोज 1953 में की थी। इसके लिए उन्हें फ्रांसिस क्रिक के साथ 1962 में मेडसिन का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। उनकी मौत 2025 में 97 वर्ष की आयु में हो गई थी। उनकी मृत्यु के बाद अब एपस्टीन फाइल खुली है, जिसमें उनकी तस्वीरों का जिक्र किया गया है।

कब की बताई जा रही है ये तस्वीरें?

ब्रिटेन के समाचार द टेलिग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये तस्वीरें कब खींची गई थी। हालांकि ये 2010 के दशक के बीच की बताई जा रही है। यह वो समय है, जब जेफ्री एपस्टीन पेडोफाइल केस के जुर्म में जेल से रिहा हो गया था।

Created On :   18 Feb 2026 5:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story