AI Impact Summit 2026: एपस्टीन फाइल्स विवाद के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला, एआई समिट से बिल गेट्स हुए बाहर

एपस्टीन फाइल्स विवाद के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला, एआई समिट से बिल गेट्स हुए बाहर
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को एआई इंपैक्ट समिट 2026 में शामिल होने की संभावना कम नजर आ रही है। एपस्टीन फाइल्स में नाम के आने के बाद सरकार ने ये फैसला लिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स के एआई इंपैक्ट समिट 2026 में शामिल होने की संभावना काफी कम नजर आ रही है। एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद सरकार की तरफ से उनके नियंत्रण की फिर से समीक्षा की जा रही है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार का कहना है कि वे एपस्टीन के चंगुल से बचे हुए लोगों से साथ है। बिल गेट्स का नाम अब एआई इंपैक्ट समिट वेबसाइट में नजर नहीं आ रहा है।

एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स का नाम शामिल

बता दें, अमेरिका के न्याय विभाग की तरफ से एक एपस्टीन फाइल्स जारी की गई थी जिसमें दुनियाभर के नेताओं से लेकर बड़े बिजनेसमैन के नाम शामिल हैं। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, पॉप सिंगर माइकल जैक्सन के साथ बिल गेट्स का नाम भी शामिल है। इसको लेकर ही सरकार की तरफ से ये फैसला लिया गया है।

एपस्टीन फाइल्स में नाम होने का आरोप

एपस्टीन की तरफ से आरोप लगाया गया है कि बिल गेट्स ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स में हिस्सा लिया था और दावा किया था कि उनके साथ उनका रिश्ता 'बिल को ड्रग्स दिलाने में मदद करने से लेकर रूस की लड़कियों के साथ संभोग के नतीजों से निपटने और शादीशुदा महिलाओं के साथ उनके नाजायज रिश्तों में मदद करने तक था।' बता दें, जेफरीन एपस्टीन एक अमेरिकी फाइनेंसर था जो बच्चों के यौन अपराध का दोषी भी था। उसने अगस्त 2019 में न्यूयॉर्क जेल की कोठरी में आत्महत्या कर ली थी।

Created On :  

Tags

Next Story