Russia-Ukraine War: शांति समझौते को लेकर जेलेंस्की की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने, अमेरिका को लेकर कही ये बात

शांति समझौते को लेकर जेलेंस्की की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने, अमेरिका को लेकर कही ये बात
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शांति समझौते को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि रूस यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका जून तक शांति समझौते की मांग कर रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शांति समझौते को लेकर एक अहम प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका चाहता है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध जून तक खत्म हो जाएं, इसके लिए शांति समझौता करना होगा। जेलेंस्की के अनुसार अमेरिका ने बातचीत के लिए एक समय सीमा तय करने का सजेशन दिया है। अमेरिका का कहना है कि जून तक सभी अहम बातचीत पूरी होनी चाहिए। साथ ही ये भी कहा है कि अगर तय समय में समझौता नहीं होता है तो अमेरिका रूस और यूक्रेन दोनों पर दबाव बना सकता है। इससे संकेत भी मिलता है कि ट्रंप प्रशासन शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहता है।

मध्यस्थता को लेकर हुई बातचीत

बता दें, अमेरिका की मध्यस्थता में अबू धाबी में रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच बातचीत हुई है। इस बैठक में किसी भी बड़े मुद्दे पर सहमति नहीं बनी है। जमीन के बंटवारे और सुरक्षा की गारंटी जैसे कई अन्य अहम मुद्दे भी रुके हुए हैं। रूस चाहता है कि उसे यूक्रेन के पूर्वी डोनबास इलाके पर कंट्रोल मिले, लेकिन यूक्रेन ने इसे साफ तौर पर खारिज कर दिया है। इसके अलावा जापोरिज्जिया परमाणु बिजली संयंत्र को लेकर भी कोई सहमति नहीं बनी है, जो इस समय रूस के कब्जे में है।

जेलेंस्की ने क्या बताया?

जेलेंस्की का कहना है कि अमेरिका ने बातचीत का अगला दौर अमेरिका में कराने का प्रस्ताव रखा है। ये बैठक अगले हफ्ते मियामी में होने वाली है। यूक्रेन इस बैठक में शामिल होने की पुष्टि कर रहा है। इसी बीच रूस की तरफ से भी यूक्रेन के ऊर्जा ढांचों पर हमला जारी है। जेलेंस्की का कहना है कि इन हमलों के चलते परमाणु बिजली संयंत्रों को उत्पादन कम करना पड़ा है और सर्दियों में देश को भारी बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका ने ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने के लिए युद्धविराम का सुझाव दिया है। यूक्रेन इस पर राजी हो गया है, लेकिन रूस की तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं आया है।

Created On :   8 Feb 2026 6:27 PM IST

Tags

Next Story