Russia-Ukraine War: जेलेंस्की की धमकी से भड़के पुतिन! कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बरसीं मिसाइलें

जेलेंस्की की धमकी से भड़के पुतिन! कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बरसीं मिसाइलें
रूस और यूक्रेन के बीच आए दिन खूंखार हमले हो रहे हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने धमकी दी है। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नाराज हो गए और राजधानी कीव पर बड़े-बड़े हमले कर दिए।

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच आए दिन खूंखार हमले हो रहे हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने धमकी दी है। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नाराज हो गए और राजधानी कीव पर बड़े-बड़े हमले कर दिए। इस दौरान रूसी सेना ने मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया बताया जा रहा है। इसके बाद यूक्रेन के कई शहरों में धमाकों की गूंज और आसमान में धुआं दिखाई देने लगा।

जेलेंस्की ने दी थी धमकी

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मंगलवार को विदेशी एयरलाइंस, बीमा कंपनियों और सरकारों को चेतावनी दी थी। उनका कहना था कि यूक्रेन के लंबी दूरी वाले ड्रोन अभियान देश के ऊपर से निकलने वाली सिविलियन उड़ानों को मार गिरा सकते हैं। इससे खतरा पैदा हो सकता है। जेलेंस्की का कहना था, "रूस के आसमान में सुरक्षित दिन अब खत्म हो गए हैं।" इसी धमकी का रूस ने तगड़ा जवाब दिया है।

इन इलाकों में हुए हमले

रूसी सेना ने राजधानी कीव और ओडेसा शहर में मिसाइलों और ड्रोनों से निशाना साधा है। रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को कीव में एक जोरदार धमाके की आवाज गूंजी। इसके अलावा यूक्रेन के ओडेसा में एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर, पावर ग्रिड पर हमला किया है। इस हमले को लेकर कीव के मेयर का कहना है कि शेवचेनकीव्स्की जिले में ड्रोन से हमला किया गया है। इस कारण 6 मंजिला रिहायशी इमारत आग की चपेट में आ गई है। इसके तुरंत बाद इमरजेंसी सेवाएं मौके के लिए रवाना हो गई हैं।

किर्गिस्तान में पुतिन ने दिया जवाब

जेलेंस्की की इस धमकी पर जब पुतिन से जवाब मांगा गया, तो उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि अगर ऐसा खुलकर कहा गया है, तो यह सीधे तौर पर राज्य-प्रायोजित आतंकवाद की तरफ एक कदम बताया है। उन्होंने यह बयान मंगलवार को किर्गिस्तान में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया है। उन्होंने कहा, "मैं इस बात पर भी ध्यान दिलाना चाहूंगा कि वे हमसे बातचीत फिर से शुरू करने के लिए कह रहे हैं, वे आमने-सामने की बैठकें करना चाहते हैं, लेकिन आतंकवादियों के साथ कोई बातचीत नहीं होती।"

Created On :   2 Sept 2026 5:34 PM IST

Tags

Next Story