Russia Ukraine War: साल के अंत में यूक्रेन पर हुआ हमला, आवासीय इमारतों को बनाया निशाना, कुछ बच्चे समेत छह नागरिक घायल

साल के अंत में यूक्रेन पर हुआ हमला, आवासीय इमारतों को बनाया निशाना, कुछ बच्चे समेत छह नागरिक घायल
रूस ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर ओडेसा पर हमला किया है। इस दौरान उसने वहां के आवासीय इमारतों और बिजली ग्रिड को निशाना बनाया था।

डिजिटल डेस्क, कीव। साल 2025 खत्म होने की कगार पर है, लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रूस मंगलवार की रात यूक्रेन के दक्षिणी शहर ओडेसा पर हमला किया है। इस दौरान उसने वहां के आवासीय इमारतों और बिजली ग्रिड को निशाना बनाया था। इस दौरान कुछ बच्चें और 6 नागरिक घायल हुए हैं। इस मामले की जानकारी देते हुए इलाके के सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेह कीपर ने बताया कि इस हमले में चार अपार्टमेंट की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बिजली कंपनी डीटीईके ने बताया कि उसकी दो ऊर्जा सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंच है। उन्होंने आगे बताया कि इसी महीने ओडेसा इलाके में बिजली वितरित करने वाले 10 उप स्टेशन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

इसी साल रूस ने यूक्रेन के शहरों पर लंबी दूरी वाले हमले भी बढ़ाए हैं। दोनों देशों के बीच करीब चार साल पहले संघर्ष शुरू हुआ था। तब से लेकर अब तक सबसे ज्यादा निशाने ऊर्जा ठिकनों को निशाना बनाया है। इसका मकसद कड़ाके की ठंड के बीच लोगों को पानी से वंचित किया जा सके।

अमेरिका ने यूक्रेन पर हुए हमलों पर दी प्रतिक्रिया

संयुक्त राष्ट्र ने इन हमलों के बीच इसी महीने की शुरुआत में जानकारी दी थी कि जनवरी से नवंबर के मध्य 2,300 से ज्यादा यूक्रेन के नागरिक मारे गए है, जबकि 11 हजार से अधिक घायल हुए हैं। यह संख्या 2024 की तुलना में 26 प्रतिशत और 2023 की तुलना में 70 फीसदी अधिक हुए हैं। रूस ऐसे समय पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर रहा है, जब इस युद्ध पर विराम लगाने के लिए नए कूटनीतिक कोशिश हो रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को फ्लोरिडा में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। इसक दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच समझौता पहले से अभी कही ज्यादा करीब है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति अगले सप्ताह यूरोपीय देशों के कई नेताओं से चर्चा भी करने वाले है।

यूक्रेनी अधिकारी ने हमले की दी जानकारी

रूसी हमले पर कीपर ने बताया कि यह दुश्मन की आतंकवादी रणनीति का यह एक दूसरा सबूत है, जिसमें वह जानबूझकर आवासीय इमारतों को निशाना बना रहा है। मॉस्को ने दावा किया कि यूक्रेन ने रविवार की देर रात उत्तर-पश्चिमी रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास को निशाना बनाया था। यह हमला लंबी दूरी के ड्रोन से किया गया था। इसके बाद यूक्रेन ने इस हमले को खारिज किया और कहा कि यह शांति वार्ता को पटरी से नीचे उतारने की चाल है।

रूस ने यूक्रेन हमले का किया दावा

रूस के वायुसेना अधिकारी अलेक्जेंडर रोमानेंकोव ने आज बुधवार को बताया कि ड्रोन यूक्रेन के सुमी और चेर्निहित इलाके से उड़ान भरकर पहुंचे थे। उन्होंने आगे एक नक्शा दिखाया है, जिसमें ड्रोन के उड़ान मार्ग दर्शाए गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि वायु रक्षा प्रणाली ने इन्हें ब्रांस्क, तवेर, स्मोलेंस्क और नोवगोरोद इलाकों के ऊपर ही मार गिराए हैं। हालांकि, इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हो सकी है।

इस हमले को लेकर यूक्रेन के वायुसेना ने बुधवार को बताया कि रूस ने रात में हमला किया था, जिसमें 127 ड्रोग दागे गए थे, जिनमें से 101 को वायु रक्षा प्रणाली ने ध्वस्त कर दिया। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने यह बताया कि यूक्रेन ने काला सागर और कब्जा वाले क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर 86 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए थे।

Created On :  

Tags

Next Story