Russia Ukraine War: डर के साये में स्विट्जरलैंड, सेना प्रमुख ने रूसी हमले की जाहिर की आशंका, सैन्य हथियरों को लेकर दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, बर्न। रूस और यूक्रेन के युद्ध से यूरोप के कई देशों पर खतरा मडरा रहा है। इस वजह से वह देश तेजी से अपने रक्षा बजट को बढा रहे हैं। दोनों देशों को बीच जारी जंग को तीन साल से ज्यादा समय हो गया है। इस जंग की चपेट में दुनिया का सबसे समृद्ध देश माना जाने वाला स्विट्जरलैंड में आते हुए दिखाई दे रहा है। ऐसी आशंका स्विट्जरलैंड के सेना प्रमख थॉमस सुसली ने जाहिर की है। उन्हें चिंता सता रही है कि रूस अगर युद्ध करता है तो वह कुछ भी नहीं कर पाएंगे।
यह भी पढ़े -जेलेंस्की से क्यों खफा हैं ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुल कर बताई वजह, बोले- यूक्रेन ने अब तक...
क्या बोले थॉमस सुसली?
सेना प्रमुख सुसली ने बताया कि अगर स्विट्जलैंड पर फुल-स्केल सैन्य हमला किया जाता है तो वह खुद उसका सामना नहीं कर पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अभी के हालातों पर नजर रखते हुए हमे लगता है कि देश को रक्षा बजट में बढ़ोतरी करने की बहुत जरूरी है।
एनजेडजेड अखबार से चर्चा के दौरान सुसली ने बताया कि स्विट्जरलैंड के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर और साइबर हमलों से लड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि, हमारे पास बड़े हमलों का सामना करने के लिए शक्ति नहीं है।
यह भी पढ़े -'भारत न्यूट्रल नहीं, हम शांति के पक्ष में हैं', रूस-यूक्रेन का जिक्र कर बोले पीएम मोदी, पुतिन ने क्या कहा? जानें
रक्षा उपकरणों को एडवांस करने में जुटा
थॉमस सुसली का कहना है कि स्विट्जरलैंड के जवानों के पास बड़े पैमने पर पर्याप्त उपकरण नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि किसी इमरजेंसी हालात में सिर्फ एक तिहाई सैनिक ही पूरी तरह जरूरी उपकरणों से लैस होंगे। स्विट्जरलैंड मौजूदा समय में अपने रक्षा उपकरणों को एडवांस करने में लगा हुआ है। वह पुराने लड़ाकू विमानों को एफ-35 से रिप्लेस करने का प्रयास कर रहा है। इसके साथ ही आर्टिलरी और ग्राउंड सिस्टम को भी एडवांस बनाने की प्रक्रिया जारी है।
Created On :   27 Dec 2025 7:54 PM IST













