Russia-Ukraine War: जेलेंस्की से क्यों खफा हैं ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुल कर बताई वजह, बोले- यूक्रेन ने अब तक...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच समझौता करवाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कई कोशिशें की हैं लेकिन कुछ खास बात बनी नहीं। दुनिया में कुल 8 युद्ध समाप्त करवाने का दावा करने वाले ट्रंप यूक्रेन से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) से अपनी नाराजगी साफ जाहिर की है। ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की उनका प्रस्ताव पढ़ने से बच रहे हैं। ट्रंप के इस बयान का यह मतलब निकल रहा है जैसे यूक्रेन, रूस के साथ युद्ध रोकने के लिए इच्छुक नहीं है।
यह भी पढ़े -'एस. जयशंकर के बयान पर पाक को लगी मिर्ची, बोला - 'उकसावे भरा और आधारहीन', विदेश मंत्री ने कहा था - 'PAK सेना हमारी कई समस्याओं का कारण'
जेलेंस्की से नाराज हैं आमेरिकी राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने 8 युद्ध रुकवाए हैं। मेरा ऐसा मानना था कि रूस और यूक्रेन के बीच भी बिना किसी मुश्किल के बात बन जाएगी। लेकिन इसमें बाधा आ रही है। इस काम को आसानी से नहीं करने दिया जा रहा है। हम लगातार पुतिन और जेलेंस्की से चर्चा कर रहे हैं। मैं थोड़ा दुखी हूं कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रपोजल पर गौर नहीं किया है। रूस को प्रपोजल से किसी भी तरह की तकलीफ नहीं है।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर विदेश मंत्री जयशंकर की आई प्रतिक्रिया बोले, उनकी हालत देखिए बुरे आतंक और कुछ अच्छे...
भारत-पाक सीजफायर का दावा
ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के सीजफायर का भी क्रेडिट लिया था। ट्रंप ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि दर्जनों बार यह दावा किया था कि उन्होंने दोनों के बीच जंग रुकवाई थी। हालांकि, भारत ने कई बार साफ किया है कि सीजफायर की मांग पहले पाकिस्तान के डीजीएमओ की ओर से की गई थी। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान आमने सामने आ गए थे। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान स्थित कई आतंकी अड्डों को उड़ा दिया था जिसमें करीब 100 आतंकी मारे गए थे। इसके बाद पड़ोसी मुल्क ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम देते हुए भारत की सीमा में हवाई हमले किए। भारतीय सेना ने अटैक का मुंह तोड़ जवाब दिया। यह वही जंग है जिसे रुकवाने की बात ट्रंप अक्सर करते आए हैं।
Created On :   8 Dec 2025 10:41 AM IST












