अब तक का सबसे बड़ा हमला: यूक्रेन पर पूरी रात रूस ने मचाई तबाही, अटैक में इस्तेमाल किए कई घातक हथियार, नाटो को दिया जवाब!

यूक्रेन पर पूरी रात रूस ने मचाई तबाही, अटैक में इस्तेमाल किए कई घातक हथियार, नाटो को दिया जवाब!
रूस यूक्रेन पर 524 हवाई हमले किए हैं। जो यूक्रेन के तीन शहरों पर बारूदी कहर बरसाने का काम किया है। इनसे पूरा देश कांप उठा है।

डिजिटिल डेस्क, कीव। रूस और यूक्रेन के बीच हमले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ये लगातार आक्रोशित और पहले से भयानक होते दिखाई दे रहे हैं। बीते 48 घंटों के दौरान रूस यूक्रेन पर 524 हवाई हमले किए हैं। जो यूक्रेन के तीन शहरों पर बारूदी कहर बरसाने का काम किया है। इनसे पूरा देश कांप उठा है। पिछले कुछ महीनों में रूस की और से किए गए हमलों में यह सबसे बड़ा बताया जा रहा है। ये हमला यूक्रेन पर जरूर किया गया, लेकिन उसके जरिए जवाब नाटो को दिया है। इस हमले के माध्यम से पुतिन की आखिरी चेतावनी बताया गया है। इसके बाद भी नाटो ने रूसी बॉर्डर के करीब चलने वाले युद्धाभ्यास को रोका नहीं तो यह हमले कुछ दिन में महायुद्ध की तरह बढ़ सकता है।

क्यों हो सकता है महायुद्ध?

रूस-यूक्रेन के बीच हमलों के देखते हुए पहले जर्मनी और फिर अब फ्रांस ने रूस के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया है। इस ऐलान की वजह से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उकसाने का काम किया है। नाटो ने हाल ही में रूसी सीमा के करीब सेना का युद्धाभ्यास शुरू किया था। इसके जवाब में पुतिन ने बीते मंगलवार की रात यूक्रेन में कहर बरपाया था। पुतिन ने कहा था कि अगर यूक्रेन-रूस की बीच में नाटो दखल देता है तो इसके परिणाम बहुत घातक होने वाले हैं।

यूक्रेनी मंत्री ने हमले की दी ये जानकारी

इस हमले के बाद यूक्रेन के गृहमंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा कि रूस ने दोबारा यूक्रेन की शहरों को निशाना बनाया है। रूस ने जानबूझकर आवास, शिक्षा सुविधाओं और अहम बुनियादी ढांचे को टारगेट किया है। उनका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को क्षति पहुंचाना है। इन हमलों में सबसे खराब स्थिति टेरनोपिल में बनी है। जिसमें दो नौ-मंजिला इमारतों को नुकसान पहुंचा है। एक में आग लग गई और कई मंजिलें पूरी तरह से तबाह हो गई हैं। वहीं, कोई नागरिकों की मृत्यु हुई है, जिनमें कई बच्चे भी शामिल है।

रूस ने पूरी रात बरसाए हथियार

यूक्रेनी सेना ने बताया कि रूस ने 18 नवंबर की शाम 6 बजे से ड्रोन और मिसाइल से बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए थे, जो 19 नवंबर की सुबह तक जारी रहे। इस दौरान तीन शहरों पर अटैक किया है, जिसमें कीव, टेरनोपिल और खारकीव शहर शामिल है। इस हमले में रूस ने 48 मिसाइलें और 476 ड्रोन का इस्तेमाल किया था। इसके बाद जल्दबाजी में रोमानिया के दो यूरोफाइटर टाइफून और दो F-16 विमान को पेट्रोलिंग के लिए रवाना किया और पोलैंड के रिजेशो और ल्यूबलीन एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ गया। उन्होंने बताया कि अब तक 25 लोगों की मौत हुई हैं।

Created On :   20 Nov 2025 5:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story