अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठक के बाद व्हाइट हाउस से रवाना हुए सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठक के बाद व्हाइट हाउस से रवाना हुए सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की 2018 में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद सात साल बाद व्हाइट हाउस यात्रा, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सैन्य सम्मान, फ्लाईओवर और मरीन बैंड के साथ क्राउन प्रिंस का स्वागत किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ व्हाइट हाउस में बैठक संपन्न हुई। व्हाइट हाउस में सऊदी प्रिंस का जोरदार स्वागत किया गया। प्रिंस की 2018 में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद पहली व्हाइट हाउस यात्रा है। खशोगी की हत्या से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव पैदा हो गया था।

प्रिंस की यात्रा से पहले ट्रंप ने सऊदी अरब को F-35 लड़ाकू विमान बेचने की मंजूरी दी। ट्रंप सऊदी–इजराइल संबंधों को भी सामान्य करने की कोशिश में हैं। ट्रंप सऊदी अरब को अब्राहम समझौते में शामिल करना चाहते है, लेकिन सऊदी अरब फिलिस्तीन को राज्य का दर्जा पहले दिलाना चाहता है। जबकि इजराइल फिलहाल फिलिस्तीन राज्य के निर्माण का विरोध कर रहा है।

आपको बता दें अमेरिका के कई मानवाधिकारी संगठनों का कहना है कि सऊदी सरकार देश में लोकतांत्रिक आवाज यानि असहमति को दबाती है, पत्रकारों और कार्यकर्ताओं को जेल में डालती है और फांसी की सजा बढ़ाती है। ह्यूमन राइट्स वॉच ने कहा कि क्राउन प्रिंस खुद को ग्लोबल लीडर्स दिखाना चाहते हैं, जबकि देश में दमन और रिकॉर्ड फांसी जारी हैं, 11 मानवाधिकार संगठनों ने अमेरिका से अपील की है कि वह सऊदी अरब पर मानवाधिकार सुधारों का दबाव बनाए।

मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सैन्य सम्मान, फ्लाईओवर और मरीन बैंड के साथ क्राउन प्रिंस का व्हाइट हाउस में जोरदार स्वागत किया। इसी के साथ दोनों देशों के 7 साल बाद संबंध सामान्य होते दिख रहे हैं।

ट्रंप ने खशोगी केस पर खामोशी बनाए रखते हुए क्राउन प्रिंस की मानवाधिकार सुधारों की तारीफ की। क्राउन प्रिंस ने घोषणा की कि सऊदी अरब अमेरिका में अपने निवेश को बढ़ाकर 1 ट्रिलियन डॉलर करेगा। इसमें दोनों देशों के बीच व्यापार और रक्षा संबंध शामिल है। आज बुधवार को वॉशिंगटन में एक बड़ा निवेश सम्मेलन भी होगा जिसमें सेल्सफोर्स, फाइजर, शेवरॉन और अरामको जैसी बड़ी कंपनियां शामिल होंगी।

Created On :   19 Nov 2025 12:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story