वेनेजुएला: मादुरो सरकार की आलोचना करने पर कोर्ट ने एक महिला डॉक्टर को सुनाई 30 साल जेल की सजा, व्हाट्सएप ऑडियो संदेश से की थी आलोचना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की आलोचना करना एक महिला डॉक्टर को भारी पड़ गया। 65 वर्षीय मार्गी ओरोज्कोमहिला ने व्हाट्सएप ऑडियो संदेश से सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश की। अदालत ने ओरोज्को को 'देशद्रोह, घृणा भड़काने और षड्यंत्र' के लिए अधिकतम सजा सुनाई है। अदालत ने ये फैसला सामुदायिक नेताओं की शिकायत पर किया। सुनाई। उन्होंने महिला के संदेश को एक विश्वासघाती संदेश माना था। महिला को अगस्त 2024 में पश्चिमी शहर सैन जुआन डे कोलोन में गिरफ्तार किया गया था, वेनेज़ुएला के जेईपी अधिकार एनजीओ के मुताबिक, हिरासत में रहते हुए ओरोज्को को दो बार दिल का दौरा पड़ा है।
यह भी पढ़े -खुद को 'पीस मेकर' कहलाने में गर्व महसूस करने वाले ट्रंप के निशाने पर आखिर वेनेजुएला क्यों?
जब मादुरो के पुनर्निर्वाचन के बाद वेनेजुएला संकट में था, जिसे विपक्ष और कई देशों ने बेईमानी और धोखाधड़ी बताकर खारिज कर दिया था। उनके विवादित जीत के दावे के कारण विरोध प्रदर्शन हुए, जिसके चलते दो हजार से अधिक गिरफ्तारियां हुईं, बाद में कुछ महीनों बाद नें इनमें से अधिकांश को रिहा कर दिया गया। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मादुरो को अपने समर्थकों से फासीवादियों के खिलाफ मामला दर्जन कराने का आग्रह किया था।
यह भी पढ़े -लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई क्षेत्र में अमेरिका के बढ़ते दवाब से वेनेजुएला नाखुश, रक्षा मंत्री बोले-हम शांति चाहते हैं
दूसरी तरफ अमेरिका वेनेजुएला पर लगातार सैन्य कार्रवाई बढ़ा रहा है, हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से बात करने का विकल्प भी खुला रखा है। ट्रंप का आरोप है कि मादुरो की वजह से ड्रग्स और प्रवासियों की समस्या बढ़ी है।
Created On :   18 Nov 2025 10:20 AM IST













