Maria Machado Appeal: नोबेल पीस विजेता मारिया मचाडो ने की भारत की सराहना, पीएम मोदी से की खास अपील, कहा- 'शांति रखना कमजोरी नहीं...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोबेल शांति पुरस्कार 2025 की विजेता और वेनेजुएला में लोकतंत्र की बहाली को लेकर 20 साल से संघर्ष करती हुईं मारिया कोरिना मचाडो ने भारत की सराहना करते हुए महान और लोकतंत्र और दुनिया के लिए एक आदर्श बताया है। एक न्यूज चैनल में दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, भारत वेनेजुएला का एक खास साथी बन सकता है और दोनों देश लोकतंत्र के बहाली के बाद ही कई क्षेत्रों में एक साथ मिलकर काम कर सकते हैं। मचाडो ने कहा है कि, पीएम से वे बात करना चाहती हैं और उन्हें स्वतंत्र वेनेजुएला में जल्दी ही आमंत्रित भी करना चाहती हैं।
मचाडो क्या है कहना?
मारिया मचाडो का कहना है कि, मैं पीएम मोदी से बात करना चाहती हूं और उनको स्वतंत्र वेनेजुएला में इनवाइट भी करना चाहती हूं। भारत का लोकतंत्र बहुत ही बढ़िया है और अपने लोकतंत्र को मजबूत रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। इसके अलावा मचाडो ने कहा कि, महात्मा गांधी की अहिंसात्मक लड़ाई से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, शांति रखना कमजोरी नहीं बल्कि, गांधी ने पूरी दुनिया को ये करके भी दिखाया है।
राष्ट्रपति चुनाव पर भी बोलीं मचाडो
मारिया मचाडो ने साल 2024 में हुए वेनेजुएला राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कहा है कि, विपक्ष ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी लेकिन निकोलस मादुरो सरकार ने चुनाव ही रद्द कर दिया था। उन्होंने मादुरो को शांति से सत्ता छोड़ने का प्रस्ताव भी दिया था लेकिन मादुरो ने इनकार कर दिया और देश में सख्त दमन की शुरुआत कर दी।
यह भी पढ़े -जब सूर्यदेव ने असुर को दिया अपना पुत्र बनने का वरदान, जानिए छठ व्रत से जुड़ी कर्ण की कहानी
मचाडो ने भारत को लेकर क्या कहा?
मारिया मचाडो ने भारत को लोकतंत्र और मानवाधिकार के लिए अपनी आवाज उठाने वाले देशों में रहने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा है कि, लोकतंत्र बहाल होने के बाद भी भारतीय कंपनियां ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेलीकम्यूनिकेशंस के क्षेत्रों में निवेश कर सकती हैं। भारत की लोकतांत्रिक ताकत और अनुभव वेनेजुएला के लोकतंत्र के पुनर्निमाण में मार्गदर्शन कर सकता है।
Created On :   25 Oct 2025 3:51 PM IST













