संघर्ष विराम..गोलीबारी फिर शांति: संघर्षविराम उल्लंघन के बाद गाजा में गोलीबारी, इजराइल ने हमास ठिकानों पर किए हमले फिर रूकी जंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइल ने हमास पर संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी गोलीबारी में हमारे दो सैनिक मारे गए है। इसके जवाब में इजराइल ने गाजा में हमास के कई ठिकानों पर हमले भी किए है। और राशन की सप्लाई भी रोक दी है। हमले के बाद से कहा जा रहा है कि गाजा में संघर्ष विराम अभी भी नाजुक हालात में है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इन सबके बाद फिर से संघर्ष विराम लागू किया गया है। साथ ही इजराइल ने राशन की आपूर्ति भी शुरु कर दी है। इजराइली सेना ने संघर्ष विराम लागू कर दिया है।
आपको बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगुवाई में गाजा में दो साल से जारी जंग को एक वीक पहले ही युद्धविराम किया गया। संघर्ष विराम की बात को स्वीकाराते हुए ट्रंप ने कहा हमास काफी उग्र है। ट्रंप ने आगे कहा ये हमास नेतृत्व के चलते नहीं बल्कि उनके विद्रोहियों की करतूत है। जबकि ट्रंप ने इजराइली हमलों की समीक्षा करने की बात कही। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कुछ ही दिनों में इजराइल का दौरा कर सकते हैं।
Created On :   23 Oct 2025 8:36 AM IST