PAK-AFG Border Clash: अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर पलटवार, दर्जन भर चौंकियों पर किया कब्जा, 4 दिन पहले PAK सेना ने की थी एयरस्ट्राइक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है। चार दिन पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमाई इलाकों पर एयरस्ट्राइक की थी। अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान ने पाकिस्तान सेना की 12 से 15 चौकियों पर कब्जा जमा लिया है।
स्थानीय मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि नंगरहार, नूरिस्तान, कुनार, खोस्त, पक्तिया और पक्तिका जैसे सीमा से सटे इलाकों में दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है। जिन चौकियों पर कब्जा हुआ है वो डूरंड लाइन (अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर) के करीब नंगरहार और कुनार प्रांत में स्थित हैं। हालांकि अभी तक इससे जुड़ी कोई ऑफिशियल फोटोज या फिर वीडियो सामने नहीं आए हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें ये दावा किया जा रहा है कि ये पाकिस्तान पर अफगानिस्तान के हमले के हैं।
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का दिया जा रहा जवाब
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि अफगानिस्तान की सेना पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का तगड़ा जवाब दे रही है। बता दें कि हाल ही पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में हवाई हमले किए थे। पाकिस्तान की ओर से इन्हें लेकर कहा गया था कि ये हमले पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) और इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों पर किए गए थे। पाकिस्तान के डिप्टी होम मिनिस्टर ने दावा किया था कि इन हमलों में आईएसआईएस और टीटीपी के 70 लड़ाके माने गए हैं।
बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में भी दोनों देशों के बीच सीमा पर सशस्त्र संघर्ष किया था। इस दौरान पाकिस्तान सेना के की ओर से दावा किया गया था कि इस सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान सेना के 23 सैनिक जबकि अफगान तालिबान के करीब 2 सौ सैनिक मारे गए थे।
Created On :   26 Feb 2026 11:46 PM IST












