संयुक्त राष्ट्र: न्यूयॉर्क में यूएन हेडक्वार्टर के सामने तिब्बती व्यक्ति ने दी जान, चीन से की आजादी की अपील

न्यूयॉर्क में यूएन हेडक्वार्टर के सामने तिब्बती व्यक्ति ने दी जान, चीन से की आजादी की अपील
तिब्बती कार्यकर्ता ने मौत को गले लगाया, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने चीन के नए एथनिक यूनिटी कानून (जातीय एकता कानून) पर चिंता जताई है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र ऑफिस के सामने तिब्बती झंडा लिए एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने आत्मदाह किया। तिब्बती कार्यकर्ता ने चीन से आजादी की अपील करते हुए खुद को आग के हवाले कर लिया। पालजोर ने न्यूज वेबसाइट को जानकारी देते हुए बताया कि रंगजेन चीनी सरकार द्वारा अपने देशवासियों पर लगाई गई पाबंदियों से बहुत नाराज था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बुरी तरह जल चुके व्यक्ति को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अभी व्यक्ति का नाम नहीं बताया, परिजनों को भी इसकी सूचना नहीं दी गई है। लेकिन तिब्बत से बाहर रह रहे तिब्बतियों के मीडिया आउटलेट (वॉयस ऑफ तिब्बत) ने कहा कि तिब्बती कार्यकर्ता लोग्बा रंगजेन ने न्यूयॉर्क में यूएन हेडक्वार्टर के बाहर तिब्बत की आजादी और एकता के लिए लाइव अपील करने के बाद अपनी जान दे दी।

अमेरिका और यूरोपीय संघ ने चीन के नए एथनिक यूनिटी कानून (जातीय एकता कानून) पर चिंता जताई है। कानून को इसी सप्ताह लागू किया गया है जो बीजिंग को अपनी सीमाओं के बाहर के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का कानूनी आधार देता है।

यह कानून देश के 55 जातीय अल्पसंख्यक समूहों (जिनमें तिब्बती और उइगर शामिल हैं) के बीच एक साझा राष्ट्रीय पहचान बनाता है। इनमें से कुछ समूह चीनी शासन से नाखुश हैं। दुनिया भर के तिब्बतियों ने इसका विरोध किया है।

स्थानीय न्यूज साइट एएमन्यूयॉर्क की रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक उबर ड्राइवर था और तिब्बती ध्वज लेकर घटनास्थल पर पहुंचा था। वेबसाइट ने उबर ड्राइवर लोबसांग पालजोर के हवाले से कहा कि वह रंगजेन को तिब्बती समुदाय की बैठकों में जानता था।

Created On :   4 July 2026 11:01 AM IST

Tags

Next Story