अमेरिका-ईरान तनाव: खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान को लेकर फिर दिया चौंकाने वाला बयान, बढ़ी हलचल

खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान को लेकर फिर दिया चौंकाने वाला बयान, बढ़ी हलचल
ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार शुरू हो गया है। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने नई चर्चा छेड़ दी।

डजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान भी चर्चा में आ गया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान को अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए एक हफ्ते का समय दिया क्योंकि अमेरिका ऐसा करना चाहता था। दूसरी ओर, ईरान में बड़ी संख्या में लोग खामेनेई को आखिरी विदाई देने पहुंच रहे हैं। पूरे देश में कई कार्यक्रम रखे गए हैं। हाल के युद्ध और उसके बाद बने हालात के कारण यह अंतिम संस्कार पहले नहीं हो पाया था। अब इसे पूरे सम्मान के साथ किया जा रहा है।

ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता वर्ष के कार्यक्रम में बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान को काफी नुकसान पहुंचाया। ट्रंप ने यह भी कहा कि अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया क्योंकि अमेरिका ऐसा करना चाहता था। उनके इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।

ईरान में शुरू हुए अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

ईरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए कई कार्यक्रम रखे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि लाखों लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। अलग-अलग जगहों पर लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं ताकि सभी कार्यक्रम शांतिपूर्वक पूरे हो सके।

अंतिम संस्कार में देरी क्यों हुई?

ईरान का कहना है कि 28 फरवरी को हुए अमेरिका और इजराइल के हवाई हमले में खामेनेई की मौत हुई थी। युद्ध और सुरक्षा से जुड़ी परेशानी के कारण अंतिम संस्कार तुरंत नहीं हो सका। बाद में हालात सामान्य होने पर इसकी तारीख तय की गई और अब पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

Created On :   4 July 2026 1:42 PM IST

Tags

Next Story