ब्राजील: संघीय पुलिस ने मानवाधिकार मंत्री रहे सिल्वियो अल्मेदा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

संघीय पुलिस ने मानवाधिकार मंत्री रहे सिल्वियो अल्मेदा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
सिल्वियो अल्मेदा का मामला अब अभियोजकों के पास जाएगा। इसके बाद अगर प्रॉसिक्यूटर्स आरोप दाखिल करने का डिसीजन लेते हैं, तो केस शीर्ष कोर्ट तक जाएगा। टॉप कोर्ट केस को खारिज कर सकता है या स्वीकार करेगा। अगर मामला असेप्ट होता है, तो अल्मेदा को कोर्ट में ट्रायल का सामना करना पड़ेगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्राजील की संघीय पुलिस ने मानवाधिकार मंत्री रहे सिल्वियो अल्मेदा पर दुष्कर्म का औपचारिक आरोप लगाया है। आपको बता दें राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा की सरकार में अल्मेदा मंत्री रहे। अल्मेदा पर यौन उत्पीड़न के आरोप के बारे में संघीय पुलिस के एक अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर मीडिया को जानकारी दी। क्योंकि वहां पुलिस को सार्वजनिक बोलने की परमिशन नहीं है। हालांकि आपको बता दें अभी तक अल्मेदा ने आरोपों पर कोई नई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

आपको बता दें ब्राजील में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न की खबरें आय दिन खूब चर्चा में रहती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में हर तीन में से एक महिला यौन या लैंगिक हिंसा की शिकार हुई। 2017 से महिलाओं के खिलाफ सभी तरह की हिंसा लगातार बढ़ रही है।

अब यह मामला अभियोजकों के पास जाएगा। इसके बाद अगर प्रॉसिक्यूटर्स आरोप दाखिल करने का डिसीजन लेते हैं, तो केस शीर्ष कोर्ट तक जाएगा। टॉप कोर्ट केस को खारिज कर सकता है या स्वीकार करेगा। अगर मामला असेप्ट होता है, तो अल्मेदा को कोर्ट में ट्रायल का सामना करना पड़ेगा। अल्मेदा पहले से ही आरोपों को नकार चुके हैं। जब बीते साल 'मीटू ब्राजील' नाम के संगठन ने अल्मेदा के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की। इसके बाद राष्ट्रपति लूला ने सितंबर में अल्मेदा को बर्खास्त कर दिया। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक लूला सरकार में शामिल रेशियल इक्वालिटी मंत्री एनीएल फ्रैंको भी कथित पीड़ितों में शामिल थीं। एनीएल फ्रैंको ने लूला के इस फैसले का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया था।

एनीएल फ्रैंको ने राजनीति में तब एंट्री की,जब उनकी बहन मरिएले फ्रैंको, रियो डी जेनेरियो की एक काउंसिलर, की 2018 में हत्या हो गई थी, इस केस ने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा था। आपको बता दें अल्मेदा और फ्रैंको दोनों ब्राजील में नस्लवाद के खिलाफ आवाज उठाने वाले प्रमुख चेहरों में से एक है। अल्मेदा के खिलाफ ये कोई पहला केस नहीं है। इससे पहले भी पिछले साल साओ पाउलो की प्रोफेसर इसाबेल रोड्रिग्स ने अल्मेदा पर यौन दुराचार का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा इस मामले में न्याय मिलने में समय लगेगा।

Created On :   16 Nov 2025 3:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story