PM Modi's Israel Visit: प्राइवेट डिनर के दौरान नेतन्याहू ने PM मोदी को चौंकाया, सुर्खियों में इजरायली पीएम का नया लुक

प्राइवेट डिनर के दौरान नेतन्याहू ने PM मोदी को चौंकाया, सुर्खियों में इजरायली पीएम का नया लुक
पीएम मोदी दो दिन के लिए इजरायल गए हैं। कल पीएम नेतन्याहू ने पीएम मोदी को निजि डिनर के लिए आमंत्रित किया। रात्रिभोज के दौरान उन्होंने अपने इंडियन लुक से पीएम मोदी को चौंका दिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। कल इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। 9 सालों में पीएम मोदी दूसरी बार इजरायल की यात्रा पर हैं। इसी के साथ वह पहले भारतीय पीएम हैं जिन्होंने इजरायल की संसद में संबोधन दिया है। इसके अलावा नेतन्याहू ने कल पीएम मोदी को निजि रात्रिभोज पर भी आमंत्रित किया। प्राइवेट डिनर के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने पीएम मोदी के साथ भारत के लोगों को चौंका दिया। दरअसल, डिनर के वक्त इजरायल के पीएम भारतीय पोषाक में नजर आए। इसका वीडियो बड़े तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, दोनों नेताओं ने भी अपने-अपने एक्स हैंडल पर क्लिप शेयर की है। वीडियो में पीएम मोदी और नेतन्याहू बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

नेतेन्याहू का पोस्ट

पीएम नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भारीतय पोषाक वाला वीडियो शेयर कर लिखा कि हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया।

पीएम ने किया री-शेयर

पीएम मोदी ने नेतन्याहू का पोस्ट अपने 'एक्स' अकाउंट पर री-शेयर कर लिखा कि बहुत ही शानदार! भारतीय परिधान के प्रति आपका ये लगाव हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रति आपके सम्मान को दर्शाता है।

संसद में संबोधन

पीएम मोदी ने कल इजरायली संसद (Knesset) को संबोधन किया। उन्होंने 30 मिनट के भाषण में कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने आतंकवादी मुद्दे समेत दोनों देशों के रिश्तों पर अपनी बात रखी है। पीएम मोदी ने अपने संबोधिन के शुरुआत में कहा कि मुझे इस संसद में खड़ा होने का सौभाग्य मिला है, जिसे उन्होंने सम्मान की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने दोनों देशों के गहरे रिश्तों को लेकर बताया कि भारत मजबूती के साथ इजरायल के साथ हर हाल में खड़ा है। इस दौरान उन्होंने हमास में हुए आतंकी हमले का जिक्र किया और इसमें मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

यह भी पढ़े -ईरान में मुजाहिद्दीन-ए-खल्क और IRGC के लड़ाके खामेनेई के आवास के सामने भिड़े, मोताहारी में दिनभर भारी एंबुलेंस की आवाजाही

Created On :   26 Feb 2026 10:08 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story