Congo Mine Accident: भरभरा कर ढहा खदान का पुल, 32 लोगों ने गंवाई जान, कांगो में भयानक खदान हादसा, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांगो के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित तांबा खदान भयानक हादसा हो गया है। यहां खदान में मौजूद एक पुलि अचानक भरभरा कर ढह गया। इस भयानक दुर्घटना में 32 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। अब भी कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं। एजेंसियां बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को हुई यह दुर्घटना कांगो में हुई अब तक की सबसे बड़ी खदान दुर्घटना है।
यह भी पढ़े -आतंक के खिलाफ भारत को मिलेगा इजरायल का साथ? दिल्ली कार ब्लास्ट पर नेतन्याहू ने कहा- आतंकी मंसूबों पर फिरेगा पानी
खनिक अवैध रूप से कर रहे थे काम
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, खदान में काम करने पर प्रतिबंध लगाया गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि भारी बारिश के बाद जमीन कमजोर हो गई थी और बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया था। यही वजह थी कि प्रशासन ने टेंपरेरी रूप से खदान में जाने से मना किया था। लेकिन इसके बावजूद प्रशासन के आदेश को नजरअंदाज कर खनिक लगातार खदान में काम कर रहे थे।
कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?
सरकारी आर्टिसनल माइनिंग एजेंसी SAEMAPE के अनुसार, खदान वाले इलाके में गोली की आवाज आते ही खनिक डर गए और पुल की तरफ दौड़े। पुल मजदूरों के भार को उठा न सका और अचानक टूट कर गिर गया। जानकारी के मुताबिक, सैन्यकर्मियों ने फायरिंग की थी। यह हादसा इतना बढ़ा था कि इलाके में चीख-पुकार मच गई। 32 मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी। बताया जा रहा है कि अब भी कई लोग खदान में दबे हुए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। SAEMAPE के मुताबिक, सुरक्षा के लिए खदान वाले इलाके में सैनिकों को तैनात किया गया था। अवैध खनिक सैन्यकर्मियों से डरते थे। दुर्घटना वाले दिन भी सैन्यकर्मियों को अपने पास देख कर खनिकों में खौफ फैल गया और वह भागने लगे।
Created On :   17 Nov 2025 11:37 AM IST












