स्पेस में हादसा: अंतरिक्ष में फंसे चीन के तीन अंतरिक्ष यात्री जल्द धरती पर लौटेंगे

अंतरिक्ष में फंसे चीन के तीन अंतरिक्ष यात्री जल्द धरती पर लौटेंगे
चीन ने 2003 से अपना स्पेस कार्यक्रम शुरू किया था ,चीन ने अपना स्पेस स्टेशन बनाया है और 2030 तक चंद्रमा पर मानव को उतारने का टारगेट है। शेनझोउ-21 मिशन के नवीनतम मिशन में प्रयोगों के लिए चूहों को अंतरिक्ष ले जाया गया है, जो चीन के अंतरिक्ष प्रोग्राम में पहली बार हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के अंतरिक्ष में फंसे तीन अंतरिक्ष यात्री जल्द धरती पर लौटेंगे। इनके लिए चीन नया क्रू अंतरिक्ष में भेज रहा है, बताया जा रहा है कि स्पेस मिशन के दौरान चीन के अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष के मलबे का एक टुकड़ा टकरा गया था।

आपको बता दें चीन ने 2003 से अपना स्पेस कार्यक्रम शुरू किया था और उसके बाद से लगातार प्रगति की है। चीन ने अपना स्पेस स्टेशन बनाया है और 2030 तक चंद्रमा पर मानव को उतारने का टारगेट है। शेनझोउ-21 मिशन के नवीनतम मिशन में प्रयोगों के लिए चूहों को अंतरिक्ष ले जाया गया है, जो चीन के अंतरिक्ष प्रोग्राम में पहली बार हुआ।

सरकारी चीनी मीडिया ने जानकारी दी है कि उसके तीनों एस्ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष स्टेशन पर 6 महीने के रोटेशन पर थे और 1 नवंबर को नए दल के पहुंचने के चार दिन बाद वापस धरती पर लौटने वाले थे।लेकिन एस्ट्रोनॉट्स के शेनझोउ-20 spacecraft के अंतरिक्ष कचरा का एक छोटा से टुकड़ा टकराने की आशंका के बाद उनकी वापसी कैंसिल कर दी गई थी। अब वे शेनझोउ-21 यान से वापस आ रहे हैं। तीनों अंतरिक्ष यात्री - चेन डोंग, चेन झोंगरुई और वांग जी - अप्रैल में तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन गए थे। चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग ने कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि तीनों एस्ट्रोनॉट्स अच्छी स्थिति में हैं, काम कर रहे हैं और सामान्य रूप से रह रहे हैं।

Created On :   14 Nov 2025 1:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story