मैक्सिको में जेन जेड आंदोलन: अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे युवा प्रदर्शनकारी

अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ  हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे युवा प्रदर्शनकारी
विपक्षी दलों के बुज़ुर्ग समर्थकों का भी जेन जी आंदोलन को भरपूर समर्थन मिल रहा है। मैक्सिको सिटी के सुरक्षा सचिव पाब्लो वाजक्वेज ने बताया कि हिंसा के दौरान 120 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 100 पुलिस अधिकारी हैं। बीस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 1990 के दशक के अंत और 2010 के दशक की शुरुआत के बीच पैदा हुए युवाओं को जेन जेड कहा जाता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ मैक्सिको सिटी में जेन जेड का आंदोलन तेज हो गया है। जोर पकड़ते इस आंदोलन में हजारों की संख्या में युवा प्रदर्शनकारी मैक्सिको सिटी की सड़कों पर उतरें हुए है। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प देखने को मिली। युवा प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और लाठी-डंडों और जंजीरों से हमला किया। पुलिस से प्रदर्शनकारियों ने हथियार भी छीन लिए। इस हिंसा में 120 लोग घायल हो गए, जिनमें 100 पुलिस अधिकारी हैं। जबकि बीस लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आपको बता दें सोशल मीडिया पर लगाम लगाने के चलते बीते दो महीने पहले सितंबर में नेपाल में सबसे बड़ा जेन जेड विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसके चलते नेपाल के तत्कालीन पीएम को इस्तीफा देना पड़ा।

पश्चिमी राज्य मिचोआकन में एक लोकप्रिय मेयर की हत्याओं समेत कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं के बावजूद मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम की लोकप्रियता बरकरार है। शीनबाम ने हो रहे प्रदर्शन का आरोप दक्षिणपंथी दलों पर लगाते हुए कहा जेन जेड आंदोलन में घुसपैठ करने और सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करके लोगों की भीड़ बढ़ाने के लिए उकसाया जा रहा है।

आपको बता दें कुछ दिन पहले मारे गए मिचोआकेन के मेयर कार्लोस मंजो के समर्थक भी विरोध प्रदर्शन में शामिल है, जो उनके राजनीतिक आंदोलन के प्रतीक पुआल की टोपियां पहनकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। खबरों से मिली जानाकरी के अनुसार मिचोआकेन राज्य के पाट्जकुआरो सिटी से आई 65 वर्षीय रियल एस्टेट एजेंट रोजा मारिया अविला ने मीडिया से कहा, 'राज्य मर रहा है। उन्होंने कहा अपराधियों से लड़ने के चलते मंजो को मारा गया।

प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना है कि वे भ्रष्टाचार और हिंसा जैसी व्यवस्थागत समस्याओं से बेहद निराश हैं। प्रदर्शन में मैक्सिको में समुद्री डाकुओं की खोपड़ी वाला ध्वज जेन जी के आंदोलन का प्रतीक बना हुआ है और प्रदर्शनकारी इस झंडे को लहरा रहे हैं। मैक्सिको में डॉक्टर को असुरक्षा का डर सता रहा है। स्वास्थ्य सुविधाएं लाचार है। युवाओं को प्रदर्शन को बुजुर्ग लोगों का भी समर्थन मिल रहा है।

आपको बता दें 1990 के दशक के अंत और 2010 के दशक की शुरुआत के बीच पैदा हुए युवाओं को जेन जेड कहते है। दुनिया के कई देशों में इस जनसांख्यिकीय समूह यानि जेन जेड ने गैरबराबर, लोकतांत्रिक हास्य और करप्शन के खिलाफ कई देशों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं।

Created On :   16 Nov 2025 10:03 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story