पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के भड़काऊ बयान: रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दिया बेतुका बयान, कहा- पाकिस्तान, भारत और अफगानिस्तान से युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर बेतुका बयान दिया है। इस बार उन्होंने अफगानिस्तान और भारत पर बड़ी बात कही है। ख्वाजा आसिफ भड़काऊ बयान देने के मामले में महारत हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा पाकिस्तान दोनों देशों से युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां दोनों मोर्चों पर इसका मतलब है कि पूर्वी सीमा पर भारत और पश्चिमी सीमा पर अफगानिस्तान की तालिबार सरकार से है।
ख्वाजा आसिफ ने पडोसी देशों को लेकर क्या कहा?
कुछ मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में पाकिस्तान में एक सार्वजिनिक कार्यक्रम में युद्ध को लेकर बोला था। उन्होंने कहा, हम दोनों मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार हैं। हम (पूर्वी सीमा) भारत से पूरी तरह लड़ने को तैयार हैं। हम (पश्चिमी सीमा में) अफगानिस्तान से भी मजबूती से लड़ सकते हैं। अल्लाह मे पहले दौर में हमारी मदद की और वह दूसरे दौर में भी हमारी मदद करेगा।
पाकिस्तान ने हमले पर भारत को क्यों जिम्मेदार ठहराया?
आपको बता दें, पाकिस्तानी हुकूमत ने हमेशा से बेतुकी बयानबाजी की है। हालही में उसने एक बार फिर उसने घटिया बयानबाजी देखने को मिल रही है। इस बार उन्होंने इस्लामाबाद में हुए एक आत्मघाती हमले पर भारत को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तानी सरकार ने कहा यहां जो भी हमले हुए हैं वह भारत करवा रहा है। ये हमले भारत की तरफ से करवाए प्रॉक्सी अटैक है। हालांकि बाद में इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के तहरीक-ए-तालिबान (TTP) ने ली है। इसके बावजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ जहर उगलने से बाज नहीं आए।
इस्लामाबाद के अदालत में हुए हमले पर पाकिस्तान क्या बोला
इस्लामाबाद में हुए विस्फोट में ख्वाजा आसिफ ने कहा पाकिस्तान युद्ध के लिए तैयार है। आसिफ ने कहा हम युद्ध की स्थिति में हैं। जो कोई भी सोचता है कि पाकिस्तान सेना अफगान-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र और बलूचिस्तान के दूरदराज के इलाकों में यह युद्ध लड़ रही है। उन्होंने कहा इस्लामाबाद जिले में अदालत में हुए आत्मघाती हमले को चेतावनी के रूप में लेना चाहिए। यह पूरे पाकिस्तान के लिए एक युद्ध के रूप में है, जिसमें पाकिस्तानी सेना रोज कुर्बानी दे रही है और लोगों को सुरक्षित महसूस करा रही है।
भारत ने पाक के सभी आरोपों को किया खारिज
आपको बता दें, पाकिस्तान देश की सेना की पूरी शक्तियां फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को सौंप दी गई हैं। शहबाज शरीफ ने सभी सीमाएं लांघते हुए इस्लामाबाद जो विस्फोट हुआ था उसके लिए भारत को जिम्मेदार ठहरा दिया है। भारत ने पाकिस्तान के इस झूठ को खारिज कर दिया है। भारत ने कहा पाकिस्तान अपने देश में संविधान की हो रही हत्या को छिपाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहा है, जो पाकिस्तान की पुरानी आदत है।
Created On :   13 Nov 2025 8:09 PM IST












