Pakistan Afghanistan Tension: तालिबान सरकार की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी, कहा- काबुल को दोष देना छोड़ दो, पहले अपने...

डिजिटल डेस्क, काबुल। पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर बड़ा आरोप लगाया है। पाक ने कहा इस्लामाबाद बम विस्फोट में अफगानिस्तान स्थित आतंकी संगठन, खासकर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) जिम्मेदार है। इस पर अफगानिस्तान विदेश मंत्री आमिर खान मुक्ताकी ने कड़े शब्दों में पाकिस्तान को जवाब दिया है। तालिबान सरकार ने पाकिस्तान को सख्त चेतावानी दी है। उन्होंने कहा कि वह अपनी आंतरिक चुनौतियों के लिए काबुल को जिम्मेदार ठहराते हैं। मुक्ताकी ने कहा उनको अपने घरेलू मामलों पर ध्यान देना चाहिए। पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने धमकी दी थी। उन्होंने कहा अगर काबुल इन पर कार्रवाई नहीं करता, तो इस्लामाबाद सीमा पार सैन्य अभियान पर विचार करेगा।
शांति वार्ता को लेकर मुक्ताकी ने क्या कहा
आपको बाद दें, हाल ही में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शांति वार्ता को लेकर तुर्की में बातचीत चल रही थी। इस पर आमिर खान मुक्ताकी ने कहा शांति वार्ता की असफलता के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा इस्लामाबाद की मांगे अनुचित थी। यह बात उन्होंने काबुल में एक सभा को संबोधित करने के दौरान कही। मुक्ताकी ने कहा की तुर्की में चली वार्ता बिना सफलता के समाप्त हो गई। जिसके बाद अफगान प्रतिनिधिमंडल वापस लौट आया है। उन्होंने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उनकी सेना जब कोई उल्लंघन करती है तो वह दूसरे पर आरोप लगाते हैं। मुक्ताकी ने कहा, पिछले तीन-चार सालों में इस्लामाबाद के बार बार उल्लंघनों ने दोनों देशों के बीच तनाव को बढ़ा दिया है।
मुक्ताकी ने हमले को लेकर क्या कहा?
जनसभा में मुक्ताकी ने कहा पाकिस्तान ने अफगान हवाई क्षेत्र और संप्रभुता का हनन किया है। इसके साथ ही आम लोगों के बीच दुकानों व बाजारों पर बमबारी करता रहता है। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि काबुल के हवाई क्षेत्र पर भी अतिक्रमण हुआ। इसके बाद हमें जवाबी कार्रवाही करनी पड़ी। इसके सिवाय हमारे पास कोई चारा नही था। कतर और तुर्की की वार्ताओं में पाकिस्तान की प्रमुख मांग थी। कि काबुल हमें गारंटी दी कि पाक में कोई घटना न हो, लेकिन मुक्ताकी ने इसे अतार्किक बताकर ठुकरा दिया। उन्होंने पाकिस्तान पर तंज कसा। कहा हम पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा के कैसे जिम्मेदार हैं? क्या हमारे पास कोई शांति सेनाएं हैं? क्य हम उनकी पुलिस या सेना को नियंत्रित करते हैं?
डूरंड लाइन पर विशाल सेना को कैसे कोई तालिबानी पार कर सकता है- मुक्ताकी
इसके अलावा, अफगान विदेश मंत्री ने इस्लामाबाद पर आईएसआईएस आतंकियों को अफगानिस्तान में घुसपैठ करते हैं। उन्होंने कहा बार-बार हवाई हमले भी करते है। उन्होंने कहा डूरंड लाइन के आस पास आपकी विशाल सेना और खुफिया तकिनीक के कैमरे लगे हैं। यदि कोई इन सभी बाधाओं और दीवारों को कोई कैसे पार कर सकता है इस पर अफगानिस्तान को कैसे दोषी ठहरा सकते हैं। वहीं, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान पर आरोप लगाय है। उन्होंने कहा पाक अपनी जिम्मेदारी न लेने पर सभी बोझ को काबुल डाल देने का प्रयास करता है।
Created On :   13 Nov 2025 8:32 PM IST












